बलौदा बाजार

उप स्वास्थ्य केंद्र रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ
31-Jul-2026 2:48 PM
उप स्वास्थ्य केंद्र रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 31 जुलाई। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रावन द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र, रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ किया गया।

 कार्यक्रम में जनपद सदस्य पूर्णिमा संजू लहरी, सरपंच अमर सिंह नेताम, उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा एवं पंच तेजस्वी वर्मा, उपस्वास्थ्य केन्द्र के आरएचओ प्रदीप कुमार पटेल, मनीषा पटेल, मितानिन एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने फीता काटकर सोलर सिस्टम का शुभारंभ कर इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू की भूमिका रही।

रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित होने से उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा उपलब्ध होगी, जिससे विद्युत आपूर्ति अधिक विश्वसनीय बनेगी तथा बिजली व्यय में कमी आएगी। साथ ही बिजली चले जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन निर्बाध रूप से हो सकेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, आरएचओ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अन्य पोस्ट