‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 3 नवंबर। कल नाम वापसी के बाद कसडोल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-44 से 20 अभ्यर्थी, बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-45 से 11 अभ्यर्थी एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-46 से 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्याशियों को विधानसभावार रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में प्रतीक चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा बाद स्थिति
कसडोल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-44 से आम आदमी पार्टी से लेखराम साहू, शिवशंकर अग्रवाल ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिए। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-45 से डेमनलाल वर्मा,गंगाराम शेर ने नाम निर्देशन पत्र वापसलिए। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-46 से शून्य अपना नाम निर्देशन पत्र वापस वापस लिए।
अब विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की संख्या
कसडोल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-44 से 20 अभ्यर्थी,बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-45 से 11 अभ्यर्थी एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-46 से 23 अभ्यर्थी है।
कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी एवं उनके चुनाव चिन्ह
भारतीय जनता पार्टी धनीराम धीवर- कमल, बहुजन समाज पार्टी डॉ. देवदत्त बरतामसी- हाथी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे मनहरण दास गुरूगोसांई- वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस संदीप साहूू- हाथ, बलीराजा पार्टी अमरीका साहू - गैस सिलेंडर , गणा सुरक्षा पार्टी गोप कुमार पटेल- बैटरी टार्च, भारतीय जन शक्ति चेतना पार्टी छबीलाल पैकरा- बांसुरी, आजाद जनता पार्टी जगजीवन राम सतनामी- गन्ना किसान, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी डॉ. देवेश वर्मा- छड़ी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी धनेश कुमार कोसले- नारियल फार्म, हमर राज पार्टी परमेश्वरी पैकरा- बाल्टी, समाजवादी पार्टी पुरूषोत्तम सोनी- सायकल, निर्दलीय कृष्ण कुमार- माचिस की डिब्बी, निर्दलीय गोरेलाल साहू- एयर कंडीशनर, निर्दलीय धनीराम केंवट- गुब्बारा, निर्दलीय प्रीतलाल कुर्रे- सिलाई की मशीन , निर्दलीय मनोज कुमार आडिल- ब्लैक बोर्ड, निर्दलीय लीलाधर निषाद- आदमी व पाल युक्त नौका, निर्दलीय शैलेन्द्र- बल्ला, निर्दलीय संदीप साहू-अलमारी
बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी एवं उनके चुनाव चिन्ह
भारतीय जनता पार्टी टंकराम वर्मा- कमल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे योगेश साहू- वर्ग में हल जोतता किसान, बहुजन समाज पार्टी राजकुमार पात्रे- हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी शैलेष नितिन त्रिवेदी- हाथ, आम आदमी पार्टी संतोष यदु- झाड़ू, भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा गौकरण निषाद- गैस सिलेंडर, भारतीय जन शक्ति चेतना पार्टी दशरथ जायसवाल- बांसुरी, गणा सुरक्षा पार्टी दुर्गेश्वरी देवी धृतलहरे- बैटरी टार्च, निर्दलीय इंद्रजीत साहू - एयर कंडीशनर, निर्दलीय नरोत्तम दास बंजारे- गन्ना किसान , निर्दलीय नीलम संजय भारद्वाज- टीवी रिमोट।
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी एवं उनके चुनाव चिन्ह
इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी इंद्रकुमार साव- हाथ, खेमदास टंण्डन बहुजन समाज पार्टी -हाथी, जितेन्द्र बंजारे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे- वर्ग में हल जोतता किसान, भारतीय जनता पार्टी शिवरतन शर्मा- कमल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी चंद्रकांत यदु- छड़ी, भारतीय जन शक्ति चेतना पार्टी दयाशंकर निषाद- बांसुरी, मनोहर साहू समाजवादी पार्टी - सायकल, निर्दलीय कृष्णा बंजारे- नारियल फार्म, निर्दलीय गोपाल नट - सिलाई की मशीन, निर्दलीय देवप्रसाद कोसले - शतरंज बोर्ड, निर्दलीय नरेश कुमार कोसले- जूता, निर्दलीय पंचराम - बेबी वॉकर, निर्दलीय प्रकाश दिवाकर - टायर, निर्दलीय प्रवीण कुमार साहू - घन , निर्दलीय व्यास नारायण वर्मा- नारियल, निर्दलीय राकेश कुमार - अलमारी, निर्दलीय राजेन्द्र कुमार जांगड़े- टेलीविजन, निर्दलीय राधेलाल मिर्झा - उपहार, निर्दलीय रेशम लाल जोगी- डीजल पम्प, निर्दलीय सुनिता देहरी- रोड रोलर, निर्दलीय सुरेन्द्र कुमार यदु- एयर कंडीशनर, निर्दलीय सेवकराम साहू - बल्ले बाज, निर्दलीय संतोष ध्रुव-सेब।