‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी।कल वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने शहर के संजय कानन, संत रविदास गार्डन, इमली भांठा व बीटीआई रोड स्थित उद्यानों में जाकर वेलेंटाइन डे का विरोध किया। विभिन्न स्थानों पर मिले प्रेमी जोड़ों को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने समझाइश देकर घर भेजा।
बजरंग दल द्वारा दिनभर शहर में बाइक रैली निकालकर पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक वेलेंटाइन डे का विरोध किया गया तथा 14 फरवरी को मातृ.पितृ पूजन दिवस मनाने अपील की गई। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को
फांसी की सजा सुनाई गई थी। पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में आज ही शहीद दिवस के रूप में मनाने का आव्हान किया, बसंत पंचमी के बारे में भी बताया।
रैली में प्रमुख रूप से जिला सुरक्षा प्रमुख छबि सिन्हा, अखिलेश लुनिया, आनंद साहू, ईवन साहू, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा, गौ रक्षा प्रमुख सुमन सेंद्रे, नगर संयोजक प्रभात पाटकर, गोपाल रतिया, ललित यादव, शुभम यादव, भावेश चक्रधारी, नारायण साहू, थानेश्वर सिंह, प्रतीक साहू, सुमित सोनी, शिव नायक, नसीब तांडी, माधव कुमार, रौनक कुमार,लव यादव, सनी, सज्जन छुरा, सुभाष छतरी, बिट्टू यादव, देवा नायक, वासु चंद्राकर, लोमेश सिन्हा, रौनक साहू, राहुल गुप्ता, गोलू सिन्हा, शिवांग राजपूत, तीरथ राज द्विवेदी, प्रेम यादव, युवराज चंद्राकर, कमलनारायण साहू, शुभम, रामेश्वर साहू, मयंक, नागेश, विक्की सेन, मुरली साहू शाहिद आदि शामिल थे।