महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ ़ इंडिया द्वारा 19वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद गुजरात के सरदार पटेल स्पोट्र्स सिटी में आयोजित किया गया है। जिसमें महासमुंद जिले के 14 वर्ष से कम उम्र के एवं 16 वर्ष से कम उम्र के 10 चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
स्पर्धा में जिले से नैतिक शर्मा, पुष्पेंद्र, मनीष कुर्रे, प्रणव शर्मा, अजय प्रकाश साहू, मोहनीश, संग्राम सिंह ठाकुर, पार्थ शर्मा, अबीर, राहुल धीवर शामिल होंगे। टीम के साथ अमन प्रधान कोच, जगदीश धीवर मैनेजर शामिल होंगे।
सभी खिलाडिय़ों एवं कोच मैनेजर को छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा प्रदत ट्रैकसूट को जिला संघ द्वारा वितरण किया गया, जिसमें जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष अंजली बरमाल, सचिव चारुलता गजपाल, सह सचिव डॉ. सुनील भोई, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने टीम के खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देकर टीम को रवाना किया ।