महासमुन्द
अग्निवीर भर्ती, नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
15-Feb-2024 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15फरवरी। भारतीय सैन्य बलों में थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा कोर्स
उत्तीर्ण ऐसे आवेदक जिनकी आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 17 वर्ष 06 माह से 21 के मध्य है, आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन रोजगार कार्यालय महासमुंद में शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण.पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हंै। भारतीय थल सेना के लिए वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय महासमुंद में स्थापित हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे