महासमुन्द

कोतवाली से पुलिस गाड़ी पार, 3 घंटे बाद 10 किमी दूूर कोसरंगी के पास लावारिश हालत में मिली
21-Aug-2024 3:14 PM
कोतवाली से पुलिस गाड़ी पार, 3 घंटे बाद 10 किमी दूूर कोसरंगी के पास लावारिश हालत में मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21अगस्त।
महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाने से पेट्रोलिंग वाहन को परसों अज्ञात चोर उड़ा ले गए और तीन घंटे की मशक्कत के बाद शहर से 10 किलोमीटर दूर वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला। 

जानकारी अनुसार शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने सिटी कोतवाली थाना में पेट्रोलिंग के लिए एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो मिली है। बीते 19 अगस्त की दोपहर कोतवाली परिसर में खड़ी बोलेरो को अज्ञात लोग उड़ा ले गए। पेट्रोलिंग के लिए जाते समय टीम ने देखा कि बोलेरो परिसर में नहीं है। 

थाना परिसर में चोरी की बदनामी से बचने पुलिस टीम चारों तरफ नाकाबंदी कर चुपचाप बोलेरो की तलाश में जुटी रही। इसकी भनक एसपी तक को लगने नहीं दी। नेशनल हाईवे 353 पर लगे सीसी टीवी कैमरा खांगाला गया। तीन घंटे की खोजबीन के बाद वाहन महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम कोसरंगी के पास मिला। कहा जा रहा है कि अज्ञात लोग वाहन को कोसरंगी के पास छोडक़र भाग निकले। आरोपी पुलिस पकड़ से अब भी बाहर है। वहीं कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने चोरी की घटना से साफ  इनकार करते हुए कहा कि हमारा ड्राइवर बिना बताए वाहन को अस्पताल ले गया था। कोसरंगी में कौन सा अस्पताल वाले सावल पर वे चुप हो जाते हैं। 
 


अन्य पोस्ट