महासमुन्द

बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
23-Aug-2024 2:11 PM
बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 23 अगस्त।
हिंदूवादी अनुषांगिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के अत्याचार के विरुद्ध रैली निकालकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां बड़ी संख्या में सनातनी पहुंचे। जिसमें बांग्लादेश हिंसा एवं वहां हो रहे हिंदू अत्याचारों के खिलाफ चर्चा हुई। सभा को अखिलेश लुनिया महासमुन्द ने संबोधित किया। 

दुर्गा मंदिर से जोरदार नारों के साथ शहर भ्रमण करते हुए पिथौरा चौक से वापस होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील परिसर में इक_ा होकर बांग्लादेश के खिलाफ सभी सनातनी भाइयों ने भारी आक्रोश के साथ नारेबाजी की। 

इस अवसर पर हिंदूवादी अनुषांगिक संगठन, मंदिर चलो समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, गायत्री परिवार, श्री कृष्णा गौ सेवा समिति, अद्वैत प्रभामंडल, रामराज परिवार के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े सामाजिकजन व राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया। सर्व हिंदू समाज बागबाहरा ने पुलिस प्रशासन एवं मीडिया का आभार माना।


अन्य पोस्ट