महासमुन्द

भोजली महोत्सव
21-Aug-2024 2:57 PM
भोजली महोत्सव

महासमुंद,21अगस्त। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल पटेवा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर को संजोकर रखने भोजली महोत्सव मनाया गया। छोटी माता भोजली की पूजा अर्चना के साथ विसर्जन यात्रा जस गीत के साथ निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण करते हुए गांव के प्राचीन सरोवर बांधा तालाब में शीतला की पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया। छात्र-छात्राओं व आचार्य दीदी ने सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया।


अन्य पोस्ट