महासमुन्द

अब नगर में अमन और शांति रहेगी-शंकर भाजपा की रैली सभा में भरी हुंकार
07-Feb-2025 5:59 PM
अब नगर में अमन और शांति रहेगी-शंकर भाजपा की रैली सभा में भरी हुंकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 7 फरवरी। नगर पंचायत चुनाव के लिए अब मात्र मात्र 3 दिन शेष है, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार आने शबाब पर है। गुरुवार को भाजपा के संगठन शिल्पी माने जाने वाले शंकर अग्रवाल ने रावनभाठा पारा में रैली के साथ सभा ली। इस सभा मे सैकड़ों की भीड़ ने चुनावी माहौल में गर्मी ला दी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अब तक कोई बड़ी सभा नहीं कर पाई है।

भाजपा की ओर से गुरुवार को भाजपा संगठन के प्रदेश नेता शंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक खल्लारी प्रीतम सिंह दीवान, पूर्व विधायक सराईपाली त्रिलोचन पटेल एवं बसना के भाजपा नेता डॉ नंदू अग्रवाल के साथ भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी देवसिंह निषाद के साथ पूरे 15 वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय राजमहल से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली गई। यह रैली रावनभाठा पारा चौक में सभा मे परिवर्तित हो गई।

सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने अपने जोशीले सम्बोधन में भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पिथौरा के विकास एवं नगर से गुंडागर्दी समाप्त करने के लिए  प्रत्याशी देवसिंह निषाद सहित सभी वार्ड पार्षदों के पक्ष में कमल का बटन दबाने का आव्हान किया।

उन्होंने स्थानीय स्तर के मुद्दों की चर्चा भी की। श्री अग्रवाल ने कहा कि देवसिंह निषाद के विजय होते ही नगर में शांति एवं सौहाद्र का वातावरण बनेगा, नगरवासियों को मकान बनाने की अनुमति, नल कनेक्शन सहित अन्य छोटे बड़े कार्यों के लिए हो रही भारी भरकम वसूली से निजात मिलने वाली है। सभा को प्रीतम सिंह दीवान, त्रिलोचन पटेल, प्रेमशंकर पटेल एवम प्रत्याशी देवसिंह निषाद ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यत: भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, किरण अग्रवाल, पार्वती निषाद, डॉ. नन्दकिशोर अगवाल, विक्की सलूजा, मन्नू लाल ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट