रक्तदान की आदत बनाने पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जनवरी। खंडेलवाल कॉलोनी निवासी रेडीमेड व्यवसाई राजेश जैन के पुत्र अक्षत जैन अपने 20 वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। इस अवसर पर अक्षत के बड़े भाई रॉयल जैन ने भी रक्तदान किया।
जलाराम मिष्ठान भंडार के कर्मचारी शैलेन्द्र वर्मा ने भी रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया। नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, दीपक जैन, रितेश जैन, हरमन दुलाई, मुकेश राठी, विष्णु सोनी जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान के दौरान उपस्थित रहे व अक्षत जैन का मनोबल बढ़ाया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ प्रवीण अग्रवाल व नेहा बाफना, आशा साहू, लतिका, रुपेश, महेंद्र रौशन, तीरथ ने सभी रक्तदानियों को पुष्पगुच्छ दे सम्मनित किया। डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा रक्त का कोई विकल्प नहीं है, अत: इसी तरह लोगों को अपने जन्मदिन या अन्य यादगार दिन में रक्तदान की आदत बनानी चाहिए, ताकि जरुरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।
अक्षत के पिता राजेश जैन ने कहा पुत्र द्वारा जन्मदिन पर रक्तदान के निर्णय से उन्हें ख़ुशी व गर्व हो रहा है व भविष्य में भी हमारा परिवार लगातार रक्तदान करता रहेगा।
शैलेन्द्र वर्मा के रक्तदान पर जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक राज आढ़तिया ने कहा हमारी संस्था, हमारे परिवार के सदस्य लगातार रक्तदान करते हैं, अब हमारे प्रतिष्ठान के कर्मचारी भी रक्तदान कर रहे हैं, जो की समाज के लिए सकारात्मक सन्देश है। इससे हमें लोगों को जागरूक कारण में सहायता मिलेगी।
नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, सूरज साहू, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, गोपी रंजन दास, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, किरण भंडारी, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी, प्रफुल्ल जोशी, विवेक साहू , मनीष जोशी, प्रसाद राव, संतोष रत्नानी, दीपक बंसल ने सभी रक्तदानियों को शुभकामनाएं दी।