दुर्ग

भाई-चाची पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
09-Jan-2022 5:15 PM
भाई-चाची पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 9 जनवरी। भाई और चाची से दबंगई और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ जामुल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। यह मामला जामुल थानांतर्गत सुरडुंग का है, जहां कल सागर साहू ने अपने भाई और चाची से मारपीट करते हुए ब्लेड और सब्बल से उन पर हमला करने उतारू था। लोगों के बीच बचाव से भाई और चाची दोनों को उसने बमुश्किल छोड़ा। पीडि़त 36 वर्षीय रामानंद साहू ने पुलिस को बताया कि आज वह मकान के सामने बाउण्ड्री कराने के बाद पानी डाल रहा था, तभी उनके बड़े पिताजी का लडक़ा 30 वर्षीय सागर साहू गालियां देते हुए उससे पूछने लगा कि मुझे घूर क्यों रहा है? इससे पहले कि रामानंद कुछ समझ पाता, सागर उसे मारने लगा। रामानंद की मां देवली बाई साहू जब बीच बचाव करने आई तो सागर ने पाकिट से ब्लेड निकाला और चलाने लगा। उसे रोकने के दौरान रामानंद की हथेली में चोट आई। सागर तुंरत दौडक़र सब्बल ले आया और चाची को मारने लगा। जिससे देवली के बाएँ हाथ में चोट लगी है। तब तक आसपास के लोग इक_ा हो बीचबचाव करने आए तो सागर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
रामानंद और देवली ने प्राथमिक उपचार के बाद जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


अन्य पोस्ट