दुर्ग

सडक़ हादसे से घायल रिसेप्शनिस्ट का रुपयों भरा बैग चोरी, जुर्म दर्ज
10-Jan-2022 1:40 PM
सडक़ हादसे से घायल रिसेप्शनिस्ट का रुपयों भरा बैग चोरी, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 जनवरी।
  हास्पिटल रिसेप्शनिस्ट की स्कूटी को अज्ञात लडक़ों ने रात 9 बजे ठोकर मार दी। वह घायल हो सडक़ पर गिरी तो किसी ने उसका रुपयों भरा हैंड बैग भी पार कर दिया है। नेहरू नगर में घटी इस घटना में सुपेला पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अनुसुइया यादव निवासी कोसानगर सुपेला, धनवंतरी अस्पताल सुपेला में रिसेप्शनिस्ट है। वह रात्रि 9 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीएच 7936 को चलाते हुये घर कोसानगर आ रही थी, तभी योगा गार्डन नेहरू नगर के पास दो अज्ञात लडक़े पीछे से मोटर सायकल से आकर तेज गति से चलाते हुये स्कूटी को ठोकर मार दी। जिससे अनुसुइया गिर पड़ी और उसके दोनों पैर के गुठने, गाल में चोट आई। इस दौरान उसका हैंड बैग भी चोरी कर लिया गया जिसमें में नगदी 21 हजार 800 रूपये, एटीएम युको बैंक एवं दो सीम वाला उसका मोबाइल था। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट