‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 अपै्रल। आदर्श ग्राम कोडिय़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 9वीं और 11वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। स्कूल में 2 साल बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परिणाम सुनने पहुंचे।
प्राचार्य अनिल गुप्ता ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कक्षा 9वीं में इस सत्र 70 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है जिसमें भूमिका पिता स्व मुकेश कुमार ने प्रथम, जागृति पिता तोमेश कुमार ने द्वितीय तथा विद्या पिता प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा ग्यारवीं का परीक्षा परिणाम लगभग 68 प्रतिशत रहा जिसमे विषयवार कला विषय में मनीषा सोनी पिता रमेश कुमार प्रथान, उमेश्वरी पिता जागेश्वर साहू द्वितीय, अनिता पिता यशवंत कुमार तृतीय, जीव विज्ञान विषय में प्रथम स्थान पर अजय पिता हिंगेश्वर चन्द्राकर, पायल पिता पुनारद द्वितीय, खेमा पिता प्रताप तृतीय, वाणिज्य विषय में थामेश्वरी पिता संतोष प्रथम, गीतांजलि पिता बृजलाल द्वितीय, लीलम पिता राम बलराम तृतीय, गणित विषय में काजल पिता मुकेश कुमार प्रथम, प्रेरणा पिता विजय यादव द्वितीय तथा भिनेश पिता मूलचंद साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सिलेबस पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिला लेकिन शिक्षकों और छात्रों ने आपसी समन्वय से स्कूल के बेहतर परिणाम के लिए खूब मेहनत किया। इसी का परिणाम है कि लगातार 2 वर्ष जनरल प्रमोशन के बावजूद ऑफ़लाइन परीक्षा में संतोषजनक परिणाम लाये हैं।
एसएमडीसी अध्यक्ष भरत चन्द्राकर ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा आप सभी ने आपदाकाल में भी पढ़ाई के क्रम में जुडक़र बहुत ही शानदार परिणाम लेकर आये हैं जिसके लिए आप सभी के साथ शिक्षकों को बधाई देता हूँ। परीक्षा परिणाम से यह बात स्पष्ट रूप से सामने आया कि सरकार की बालिका शिक्षा पर हो रहे प्रयास जमीनी स्तर पर दिख रहा है। यहां सभी कक्षाओं में लड़कियों ने ही प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
सरपंच चन्द्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार चन्द्राकर, एसएमडीसी सदस्य मलेश निषाद ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी एवं शिक्षकों के मेहनत एवं लगन हेतु आभार भी व्यक्त किया। सभी ने विशेष रूप से कहा कि कोडिय़ा स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष शानदार रहता है। यहां का परिणाम आस पास के क्षेत्रों से उत्कृष्ट होने के कारण स्कूल में हर वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष भरत चन्द्राकर, ग्राम सरपंच चन्द्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार चंद्राकर, प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, एसएमडीसी सदस्य मलेश निषाद, रीना साहू, वरिष्ठ व्याख्याता नीलमणि उज्जवने, प्रीतम देवांगन, रीना पिलोदिया, वेदिका साहू, समीर भेलवा, वीरेंद्र गजपाल, सुनील डड़सेना सहित स्कूल स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित थे।