दुर्ग
दुर्ग, 13 अपै्रल। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाईन आवेदन पत्र 18 से 28 अपै्रल तक भरे जायेंगे। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाईन भरे गये परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित महाविद्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि 29 अपै्रल निर्धारित की गई है। इसी प्रकार परीक्षार्थियों द्वारा जमा कराये गये आवेदन पत्रों की हार्डकापी तथा नॉमिनल रोल जमा करने हेतु महाविद्यालयों को 30 अपै्रल तक की समय अवधि निर्धारित की गई है।
डॉ. पटेल ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा 15 से 25 मई के मध्य ऑफलाईन माध्यम से तथा थ्योरी परीक्षा 25 मई से ऑनलाईन पद्धति से आयोजित किये जाने का प्रस्ताव है। सेमेस्टर परीक्षाओं में स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित एमए एमएससी, एमए होमसाइंस, एमकॉम, एमएसडब्लयू, एमलिब, बीपीएड, बीएड तथा एमएड के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर मु य, एटीकेटी, तथा भूतपूर्व की परीक्षा आयोजित होंगी।
स्नातक स्तर पर बीबीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम डीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडिप्लोमा इन योगा एण्ड फिलॉसफी, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर एवं भाग-02, 03 के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों हेतु ये परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम रूके हुए हैं वे छात्र परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
डॉ. पटेल ने बताया कि परीक्षार्थी विषय अथवा प्रश्नपत्र चयन के समय सावधानी रखें। प्रश्नपत्र के चयन में त्रुटि होने पर संम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित परीक्षार्थी की होगी। परीक्षार्थियों को महाविद्यालयों में पृथक से 30 रुपये अग्रेषण शुल्क अपने महाविद्यालयों में जमा करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि हॉल ही में संपन्न स्नातकोत्तर प्राइवेट परीक्षाओं की लगभग डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाओं में से एक लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाएं विभिन्न संग्रहण केन्द्रों पर प्राप्त हो चुकी हैं। शीघ्र ही ये समस्त उत्तरपुस्तिकाएं विश्वविद्यालय के मूल्यांकन विभाग में पहुंच जाएंगी। अभी तक प्राप्त लगभग पचास हजार उत्तर पुस्तिकाओं को विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन हेतु विभिन्न विषेषज्ञ प्राध्यापकों को प्रेषित किया जा चुका है। सहायक कुलसचिव हिमांशु शेखर मंडावी के अनुसार स्नातकोत्तर प्राइवेट परीक्षाओं का प्रथम रिजल्ट 25 अपै्रल से जारी करना संभावित है।