दुर्ग

परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
14-Apr-2022 3:03 PM
परशुराम जन्मोत्सव पर  निकलेगी शोभायात्रा

दुर्ग, 14 अप्रैल।  शहर और जिला सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में रखी गई बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, अध्यक्षता पंडित अशोक शर्मा, विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश महिला मंच की सचिव सुमन पांडे, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी अक्षय दीवान, अभिनव शुक्ला, नीतीश शुक्ला, चंद्रशेखर पांडे थे। प्रदेशभर से सभी जिलों से विप्र जन शामिल होंगे। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, पंडित अशोक शर्मा एवं सुमन पांडे ने भी संबोधित किया।

दुर्ग सर्व ब्राह्मण समाज में घनश्याम प्रसाद दुबे, महामंत्री सुशील झा, उपाध्यक्ष महेश दुबे, बृजमोहन तिवारी, अरुण मिश्रा को सचिव, किशोर तिवारी संगठन सचिव, सुधीर पांडे संगठन सचिव तथा दुर्ग जिला महिला मंच में श्रीमती मंजरी दुबे को अध्यक्ष, संध्या तिवारी जिला उपाध्यक्ष, प्रीति दुबे जिला संगठन सचिव, वंदना शर्मा शहर महामंत्री, सुमन शर्मा शहर प्रचार सचिव एवं दुर्ग जिला युवा मंच अध्यक्ष के लिए वरुण जोशी उपाध्यक्ष, आशीष त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर मिश्रा महासचिव, गौरव शर्मा सचिव, राकेश शर्मा, शशिकांत दुबे, मयंक दुबे संगठन सचिव, सुनील मिश्रा, लक्ष्मी नारायण दुबे प्रचार सचिव, प्रशांत पांडे, राजेंद्र शर्मा, संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष के लिए अविनाश तिवारी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन पांडे एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने किया।


अन्य पोस्ट