दुर्ग
प्रभात फेरी निकालकर अंहिसा का दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अपै्रल। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म महोत्सव का आज तीसरा दिवस है। सकल जैन समाज मिलकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव मना रहा है। आज प्रात: 6. 30 बजे पद्मनाभपुर में प्रभात फेरी अहिंसा संदेश यात्रा भगवान महावीर एवं जैन धर्म के जयघोष के साथ जो पद्मनाभपुर एरिया के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए प्रभात फेरी संपन्न हुई। सकल दिगंबर समाज के 90 से अधिक परिवारों के 118 सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दी। 3 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग इस आयोजन का हिस्सा बने। पाप से पुण्य की यात्रा नाटिका की जीवंत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में शानदार समा बांधा।
स्नेहिल जैन, इंदरचंद बाकलीवाल, सुरभि, सुधीर जैन, श्रीमती पल्लवी संदीप बाकलीवाल, श्रीमती नीलिमा भरत बाकलीवाल ने पाप से पुण्य की यात्रा नॉटी काका संयोजन किया। नाटिका में कार्यक्रम का संचालन अदिति बाकलीवाल एवं सोनू बाकलीवाल ने किया। भूरी बाई जैन पाठशाला के प्रमुख श्री महावीर गंगवाल के मार्गदर्शन में सकल दिगंबर जैन समाज शांतिनाथ जैन मंदिर शीतलनाथ जैन मंदिर ऋषभ कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर पद्मनाभपुर दिगंबर जैन मंदिर के जैन परिवारों ने इस आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने बताया कि आज रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संयम पद की ओर अग्रसर हुए दीक्षार्थी परिवार के वीर माता पिता एवं परिवार जनों का अभिनंदन कार्यक्रम एक शाम वीर पथ गामियों के नाम गंज मंडी के प्रांगण में आयोजित है।
श्वेता बैद सीखा बरडिया वंदना दुग्गड के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम वीर पथ गालियों के नाम आयोजित है। 13 अप्रैल को प्रात: प्रभात फेरी सुबह 10 बजे गंजपारा स्थित अंजली मेडिकल के प्रांगण में विशाल ब्लड बैंक शिविर का आयोजन अभिजीत पारख के निर्देशन में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा रखा गया है और रात्रि में आयो रे शुभ दिन आयो रे शहर के अनेक जैन महिला मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के मदन जैन, प्रकाश गोलछा, सोहन राज बांठिया, दिलीप बाकलीवाल, महेंद्र दुग्गड़, भागचंद बोहरा, गिरीश पारख, तरुण जैन, संजय बोहरा, दिलीप गोगड़ ने जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों से सभी कार्यक्रमों में उपस्थिति का आह्वान किया है।