दुर्ग

झीरम घाटी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों को मिली जमानत
12-Apr-2022 4:42 PM
झीरम घाटी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों को मिली जमानत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अप्रैल।
झीरम घाटी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों को कल कोर्ट से जमानत मिल गई है। झीरम घाटी कांड होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता अय्यूब खान, प्रदेश  युवा कांग्रेस सचिव जयंत देशमुख, कांग्रेस नेता राहुल शर्मा, लोकेश साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, जिला महामंत्री युवा कांग्रेस सिराज अली पर भाजपा कार्यालय तोड़ फोड़ का मामला दर्ज करा दिया गया था, कल उन्होंने न्यायलय में आत्मसमर्पण किया,  जिसमें सभी को जमानत दे दी गई।

ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, विधायक उदय मुदलियार सहित 29 कांग्रेसी नेता नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। नेताओं पर नक्सली हमले कि खबर जब दुर्ग पहुंची, तब हमले के विरोध में रमन सरकार के विरोध में अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग, जयंत देशमुख प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल शर्मा, जिला युवा कांग्रेस महामंत्री सिराज अली, लोकेश साहू अध्यक्ष ग्रामीण युवा कांग्रेस दुर्ग  सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता  सडक़ में उतरकर जोरदार प्रदर्शन पटेल चौक और जिला भाजपा कार्यालय के समीप कर रहे थे।

प्रदर्शन लगातार 2 दिन तक जारी था। इस प्रकरण में युवा कांग्रेसियों  पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग  में तोडफ़ोड़ और आगजनी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिसमें धारा  147, 148 और 427 प्रकरण दुर्ग थाना में बनाया गया था. जिसमें न्यायालय द्वारा गिर तारी वारंट जारी भी कर दिया है जिसमें कल आरोपी कांग्रेसी नेता मजिस्ट्रेट गंगा पटेल के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया गया।
अधिवक्ता  अशोक शर्मा, गौरी ठाकुर, सबा तबुस्सम के तीनों वकीलों के माध्यम से  जमानत अर्जी पेश की गई थी, जिसे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने जमानत दी।


अन्य पोस्ट