‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 जुलाई। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में गुरु पूर्णिमा मनाया गया। गुरु पूर्णिमा सुबह दरबार के द्वारा महावीर उद्यान में भगवान शंकर मां पार्वती गणेश, कार्तिक का मूर्ति स्थापना पंडित चंद्रशेखर मिश्रा एवं लक्ष्मण बाबा के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधी विधान के साथ मूर्ति स्थापना किया गया। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मुख्य यजमान रहे मनसुखा साहू, लक्ष्मी साहू , विनोद साहू , बबीता साहू नंद पंन्डा कौशिल्या सेन मनोज पटेल, हितेश पटेल उपस्थित रहे।
दरबार भक्तों द्वारा गुरु पुजा का कार्यक्रम संपन्न किया गया, सुबह से ही दरबार में भक्तों का पुजा पाठ करने के लिए ताता लगा रहा। दरबार के भक्तों के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। महादेव हिरवानी लोकगायक, विष्णु कश्यप लोकगायक, दिनेश वर्मा लोकगायक ,,एवं अलंकार स्टूडियो हिरेतरा के संचालक संतोष, विनीता ढीमर लोकगायिका, भगवती साहू लोकगायिका, राकेश साहू तबला वादक एवं उनके पुरे टीम एवं पत्रकार बंधुओं का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।
कुंजलाल साहू के द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मानस मंडली श्रीराम दास मानस परिवार बंदौरा कवर्धा फननू बैरागी का कार्यक्रम संम्पन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने इस मानस गंगा में डुबकी लगाया कथा में गुरु शिष्य के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें सुनकर भक्तों के मन प्रफुल्लित हो गया।
भक्तों ने तो झुम कर नाचने लगे इस गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में विशेष रूप से दरबार के भक्त गण राजू यादव विनोद साहू, गुलाब साहू ,मनसुखा साहू, मुनना गंधर्व योगेश साहू, सुनील कहार गज्जू साहू रायपुरिया भोलू साहू चीन्टू साहू बबलू साहू खिलेशवर साहू सतीश साहू उमेश साहू दिनेश साहू बाबू लाल साहू जीवराखन ठेकेदार रुपलाल साहू टेलर नंदू साहू आटो मिस्त्री कल्याण देवांगन वासुदेव सप्रे उपसरपंच कुंभकरण पटेल तोमन गजपाल तोमन गजपाल हेमंत तेली भजन गायक ओमकार साहू, गुमान साहू मारियल साहू, रोशन साहू एवं बबीता साहू, कौशिलया सेन हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू, सुनीता साहू ,निरा साहू ललीता यादव, देवश्री साहू देवकी, पिंकी साहू, दुर्गा साहू ,संगीता सपरे, अंजू देवांगन ,डिम्पल साहू, कु वेदू साहू, पूजा साहू , नेहा साहू, टिकेशवरि साहू, सुरुचि साहू, विननी साहू आदि भक्तों का सुबह से ही विशेष सहयोग रहा ।