दुर्ग

अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
15-Jul-2022 4:41 PM
अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 15 जुलाई। अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 70 पौवा देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 12600 रुपए है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि श्मशान घाट के पास उरला में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर मोहन नगर थाना प्रभारी के के बाजपेई के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी गौतम रंगारी निवासी अंबेडकर नगर उरला को पकड़ा। उसके पास से शराब जब्त की गई।

इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में धमधा नाका दुर्ग गंजी मंडी रोड पर शेड के नीचे अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी दुर्गेश साहू निवासी विजयनगर के पास से भी देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई।
 


अन्य पोस्ट