दुर्ग

असिस्टेंट जेलर के घर में तोडफ़ोड़, गिरफ्तार
16-Jul-2022 3:49 PM
असिस्टेंट जेलर के घर में तोडफ़ोड़, गिरफ्तार

दुर्ग, 16 जुलाई । केंद्रीय जेल के असिस्टेंट जेलर के घर पर बुधवार की देर रात को दहशत फैला कर तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला कर दिया गया है।  

पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने प्रार्थी अशोक साव की शिकायत पर धारा 294, 353, 427 ,457, 506 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25- 27 के तहत अपराध दर्ज किया था। वही प्रहरी जगमोहन पांडे की शिकायत पर धारा 294, 323, 506 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25- 27 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था।

उल्लेखनीय है कि आरोपी अमित जोश 30 वर्ष पिता स्वर्गीय मोरीश आरसी निवासी सेक्टर 6 जोकि आदतन अपराधी के वह 3 दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटा था। बुधवार की आधी रात को आरोपी ने असिस्टेंट जेलर के घर पर पहुंचकर तोडफ़ोड़ किया था एवं चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। वहीं आरोपी ने जेल के गेट पर खड़े प्रहरी जगमोहन पांडे को भी चाकू लहरा कर धमकाया था।
 


अन्य पोस्ट