दुर्ग

खदान में डूबने से छात्र की मौत
16-Jul-2022 12:53 PM
खदान में डूबने से छात्र की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जुलाई।
साथियों के साथ मिलकर पिकनिक मनाने व घूमने के उद्देश्य से मनगट्टा गए छात्र की खदान में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सडक़ 81 सेक्टर 6 भिलाई निवासी 11 वर्षीय अब्दुल अपने लगभग 10 दोस्तों के साथ शुक्रवार को मनगट्टा गया हुआ था। सभी दोस्त मोटर साइकिल पर सवार होकर गए हुए थे। कई छात्र वहां पर नहाने के लिए खदान में उतरे। इसमें से 3 लोगों को तैरना नहीं आता था, फिर भी यह लोग दोस्तों को देखकर तालाब में नहाने उतरे। दो बच्चे किसी तरह बाहर आ गए, परंतु अब्दुल गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा, तब उसके दोस्त लोग घबरा गए, छात्रों ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी  दी।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गांव वाले भी वहां जमा हो गए, भिलाई से छात्रों के परिजन भी वहां पहुंच गए। पानी में डूबे छात्र अब्दुल एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। काफी देर बाद अब्दुल का शव मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट