दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 15 जुलाई। गायत्री शक्तिपीठ दल्लीराजहरा में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड जाप किया गया तथा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया।
जिसमें डौंडी ब्लाक से सैकड़ों की संख्या में गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर महा यज्ञ में भाग लिए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिवकुमार कलिहारी द्वारा सभी परिजनों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
गायत्री शक्ति पीठ परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि से शिव मंदिर एवं प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा में ग्रिल लगाने का अनुरोध किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए, मुख्य अतिथि द्वारा ग्रिल निर्माण का भूमि पूजन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने गायत्री परिवार के लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु के बिना कुछ भी नहीं। गुरु दीपक की तरह होते हैं जो स्वयं जलकर औरों को ज्ञान रुपी प्रकाश प्रदान करते हैं। हमे उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं उन्होंने गायत्री परिवार को हर संभव सहयोग करने की बात कही गई। पीएल सोनवानी वरिष्ठ परिजन ने गुरु की महिमा को बड़े गहराई से मार्मिक ढंग से लोगों तक संदेश दिया। यज्ञ का संचालन देव प्रसाद आर्य, ओमिन साहू, पीएल सोनवानी।
बंशीलाल रावटे द्वारा गुरू पर्व का विश्लेषण करते हुए संगीत में विधि विधान से यज्ञ का संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भानु प्रताप साहू, धर्मेंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, लाटिया, हीरालाल पवार, हिमांशु साहू, किलेश्वर भरद्वाज, पी के डे, दीनानाथ दुबे, नाथू राम साहू, श्याम लाल साहू, बी के मिश्रा, रेणुका गंजीर, निर्मला कलिहारी, चित्ररेखा साहू, चंद्रभागा वर्मा, मंजू साहू, राधिका साहू, अलका वर्मा, चंदा, सुभद्रा सोनवानी, फुलकुवर भारद्वाज, माधुरी आर्य, फागु राम पटेल, कुंती साहू, मोनिका साहू, दामिनी भारद्वाज, रानू ठाकुर, विमला साहू, सावित्री सोनबोईर आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा।