‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जुलाई। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा महाराणा प्रताप मंगल भवन दुर्ग में छ: जोड़े का सामूहिक विवाह सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ। बैंड बाजे के धुन में एक साथ छ: जोड़े की बारात के साथ नवयुगल ने 7 फेरे लिये।
मुख्य अतिथि महासभा के अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस ने कहा कि आज के समय में सामूहिक विवाह आवश्यक हो गया है, जिससे हमारे जीवन में छोटे-बड़े के भेद को मिटाने एवं दूसरों को प्रोत्साहित करने का एक बेहतर माध्यम व प्रयास साबित हुआ है। ऐसे आयोजनों से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। सामूहिक विवाह प्रभारी सत्येन्द्र राजपूत ने संचालन करते हुए बताया कि खर्चीले विवाह, आडंबर को कम करने समाज में 1998 के सामूहिक विवाह किया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक सामूहिक विवाह हो चुके हैं।
सामूहिक विवाह में तीन कन्या पक्ष के पंजीयन की राशि सत्येन्द्र राजपूत के पुत्र-पुत्रवधु श्रुति अनिमेष राजपूत, दुर्ग, पुष्पा ठाकुर, धमतरी एवं महासभा द्वारा 11-11 हजार की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार हीरा सिंह पवांर, कांकेर द्वारा प्रत्येक जोड़े को 11-11 सौ, शेषनारायण सिंह, सोमनी द्वारा प्रत्येक जोड़े को 5-5 सौ रूपये एवं भिलाई उपसमिति द्वारा भी उपहार भेंट किये गये।
सामूहिक विवाह में महासभा के ठा. नरेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ठा. पंकज भुवाल उपाध्यक्ष, ठा. नीरज सिंह क्षत्री कोषाध्यक्ष, ठा. अशोक ठाकुर, महासचिव, ठा. धनश्याम सिंह चौहान, उपसचिव, ठा. जीतेन्द्र सिंह, प्रचार सचिव ठा. अजय सिंह, संगठन सचिव, रश्मि सिंह, महिला अध्यक्ष, मधुबाला, महिला सचिव, ठा. अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष ठा. महेन्द्र सिंह, युवा सचिव, एवं मीडिया प्रभारी आदर्श सिंह राजनांदगांव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकम में उपसमिति के अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, सचिव दीपक राजपूत, महिला अध्यक्ष बिन्दु भुवाल, सचिव गीता राजपूत, माया सिंह, गौर, मंजू सिंह, आयुष सिंह, अनिकेत सिंह, राजेश ठाकुर, नवीन सिंह, डोमार सिंह, शेखर सिंह, प्यारे सिंह, विरेन्द्र भुवाल, विरेन्द्र सिंह, रोशन सिंह, देवेन्द्र बनोधिया, राकेश सिंह, जुडावन सिंह, चंपेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा। उपसमितियों में मर्रा अध्यक्ष शरद सिंह, रायपुर अध्यक्ष मोरध्वज सिंह, धमधा अध्यक्ष मनीष सिंह, डोंगरगढ से आरएल सोलंकी, भिलाई से टीकम सिंह की उपस्थिति रही।