दुर्ग

शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
07-Jul-2026 3:07 PM
शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्राओं  का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जुलाई। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल होकर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

 शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया तथा बेटियों को आगे बढ़ाने छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलगांव स्थित मिडिल एवं हाई स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर नए शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और संस्कारों के साथ अध्ययन कर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री विद्यार्थियों के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार में भी शामिल हुए।  इस अवसर पर पार्षद जीतेन्द्र ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, पार्षद अश्वनी निषाद, लक्ष्मीकांत दुबे, भूपेंद्र साहू, मनोहर यादव, गोकुल साहू, संयुक्त संचालक के. व्ही. राव, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट