दुर्ग

शिवनाथ का जलस्तर बढ़ा, एसडीआरएफ का अलर्ट
07-Jul-2026 6:29 PM
शिवनाथ का जलस्तर बढ़ा, एसडीआरएफ का अलर्ट

दुर्ग, 7 जुलाई। भारी बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।आम जनों की सुरक्षा को देखते हुए जिला सेनानी, जिला  अग्निशमन  आपातकालीन सेवाएं दुर्ग के प्रमुख नागेंद्र कुमार सिंह ने जल स्तर का निरीक्षण किया एवं वर्तमान स्थिति को लेकर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधीनस्थों को दे दिया है।
महमरा एनीकट में पानी का स्तर लगभग 6 फीट ऊपर बह रहा है। पुराना पुल गुरुद्वारा के पास खतरे के निशान की ओर बढ़ते हुए मात्र 4 फीट नीचे पानी का स्तर है। किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए एसडीआरएफ दुर्ग की रेस्क्यू टीम को नगर सेवा कार्यालय कैंपस में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रिजर्व रखा गया है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि नदी नालों के पास जाने से बचे। जल भराव वाले क्षेत्र से दूर रहे और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।


अन्य पोस्ट