दुर्ग

मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी
18-Jul-2026 5:46 PM
 मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग, 18 जुलाई। दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विकास ठाकुर मिल पारा दुर्ग में रहता है और वह नवकार होम अप्लायंस पचरी पारा दुर्ग में काम करता है। 12 जुलाई को वह अपनी मोटरसाइकिल सीबी शाइन सीजी 07 बीजे 6208 को लॉक करके खड़ी करने के बाद वह काम पर चला गया था। वापस आने पर देखा कि खड़ी किये जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। अज्ञात आरोपी ने उसके मोटरसाइकिल की चोरी कर लिया था। अपने स्तर पर पतासाजी करने पर जब उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट