दुर्ग, 7 अक्टूबर। वार्ड 40 सुराना कॉलेज वार्ड के सिविल लाइन में पार्षद निधि से चिल्ड्रन पार्क का लोकार्पण पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल व वार्ड पार्षद नजहत परवीन, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद की उपस्थिति में किया गया। सिविल लाइन में बच्चों व महिलाओं की मांग थी यहां बच्चों के लिए उपयुक्त जगह में गार्डन व मनोरंजन के साधन हो जिसे पार्षद ने अपनी निधि से बच्चों के खेलने कूदने व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराई। इस दौरान कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, ईश्वर प्रसाद नाग, दिनेश बघेल, लेवेंद्र ठाकुर, विक्रम साहू, रितेश कुमर्रा, गुलाब कोठारी, रिजवाना कुरेशी, पूजा ध्रूव, प्रियंका कोठारी, माधुरी तिडक़े, सुलोचना भट्ट, मंजू भूआर्य, किरण कोठारी सहित वार्डवासी व बच्चे उपस्थित थे।
लोकरंग की सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक
दुर्ग, 7 अक्टूबर। ग्राम बोरई में नवरात्रि पर आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकरंग अर्जुंदा, जिला बालोद की अनुपम प्रस्तुति का आनंद विधायक ललित चंद्राकर ने लिया। लोकरंग के संचालक आनंद दीपक चंद्राकर व उसकी टीम को बेहतर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया। इसके पहले विधायक ने माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और अंचल के लोगों की खुशहाली की कामना की। अवसर पर ओमेश्वर राजू यादव, अंजोरा मण्डल अध्यक्ष गिरेश साहू, जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर, सरपंच पद्मा टीकम साहू, पूर्व सरपंच रिवेन्द्र यादव, इंद्रजीत साहू, संतोष यादव, डॉ. टीकम साहू, आनंद देव चंद्राकर, उत्तम चंद्राकर, छत्रपाल साहू, महेंद्र साहू, शेष कुमार साहू, प्रकाश साहू, नीरज कुमार, दीपक ठाकुर एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नक्शा नवीनीकरण के कार्यों को विशेष अभियान चलाकर करें पूर्ण
दुर्ग, 7 अक्टूबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नक्शा नवीनीकरण की तहसीलवार जानकारी ली। नक्शा नवीनीकरण के कार्य को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने पिछली राजस्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत कर दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। स्वामित्व योजना के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। डिजिटल क्रॉप सर्वे की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
धमधा तहसील को डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु चयन किया गया है, जिसमें धमधा तहसील में कुल 78 ग्राम है, जिसमें 64 ग्राम डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने आधार, मोबाइल नंबर एवं किसान किताब की प्रविष्टि शत-प्रतिशत करने को कहा। डिजिटल हस्ताक्षर के प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकरण करने कहा। नक्शा बटांकन के संबंध में उन्होंने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के साथ समन्वय बनाकर हल्केवार निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन में विभागीय आपसी सहमति से रिकार्ड दूरस्थ किया जाना सुनिश्चित करें। भू-राजस्व की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नही होने चाहिए। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम लवकेश ध्रुव, सोनल डेविड, महेश राजपूत, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित एएसएलआर उपस्थित थे।