दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में 5 अक्टूबर को नगर के गणमान्य नागरिकों के लिए स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया तथा 6 अक्टूबर को संस्था में प्रतिदिन आने वाले भाई बहनों के लिए एक दिवसीय योग तपस्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माऊँट आबू राजस्थान से युवा प्रभाग के अध्यक्ष आत्मप्रकाश भाई (मुख्य अतिथि ),संतोष रुंगटा (चेयरमेन,रूंगटा कॉलेज ),चर्तुभुज राठी(समाजसेवी) निर्मल जैन (समाजसेवी) रीटा बहन (संचालिका ब्रह्माकुमारीज दुर्ग) तथा नगर के गणमान्य नागरिकों के अलावा योग तपस्या में लगभग 1800 भाई-बहन में सम्मिलित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा कुमारी चंद्राणी , युक्ति , जागृति और लीना के मनमोहक नृत्य से हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में आत्मप्रकाश भाई ने कहा कि नकारात्मकता जीवन से दिखाई देती है उसको सकारात्मकता में परिवर्तन करने की आवश्यकता है क्योंकि जब हमारा दृष्टिकोण नकारात्मक होता है तो हमारे मन में ना चाहते हुए भी नकारात्मक विचार आता है और यह बहुत लोगों का स्वभाव बन चुका है। कोई व्यक्ति ने बहुत सुंदर सफेद वस्त्र पहना हुआ है उस पर छोटा सा काला दाग है तो सबसे पहले हमारा ध्यान काला दाग पर जायेगा । विशिष्ट अतिथि संतोष रुँगटा ने कहा कि बड़ा सौभाग्य है हमारा ऐसे लग रहा है आत्म प्रकाश भाई को सुनकर ऐसा लगा मैं शिवानी दीदी को सुन रहा हूं जितनी सभा यहां है यहां 90त्न से ज्यादा तो सकारात्मक ही होंगे । चतुर्भुज राठी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम ही सर्वोत्तम है इस धारण से उपर उठना होगा तो हमारे अंदर से नकारात्मक का भाव खत्म हो जाएगा। हमारे अंदर जो धर्म की प्रमाणिकता है हमें ऐसे नहीं लगता कि और कहीं ऐसी प्रमाणिकता होगी। हम लोग जब अपने चरित्र को धर्म के अनुकूल राष्ट्र के अनुकूल रखेंगे तो घर समाज व राष्ट्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। समाजसेवी निर्मल जैन ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।
मंच संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा ने बताया ब्रह्माकुमारीज के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में 7 से 11 अक्टूबर देवियों की चैतन्य की रखी जा रही है जिसमें राजयोग की साधना से यहां आने वाली बहनें देवियों के रूप में बैठती है जो कि तन और मन की एकाग्रता व स्थिरता का सुंदर सामंजस्य है । 14 अक्टूबर से ब्रह्माकुमारीज के सभी सेवाकेन्द्रों में नि:शुल्क राजयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समय प्रात: 7 से 8 एवं 9 से 10 तथा संध्या को 6 से 7 एवं 7 से 8 होगा । अपनी सुविधानुसार किसी भी समय में से एक घंटे निश्चित कर राजयोग मेडिटेशन को सीख अपने घर व कार्यस्थल में इसके अभ्यास से जीवन शांत व सुखमय बना सकते है।