छत्तीसगढ़ » जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 2 फरवरी। छात्राओं से छेड़छाड़-अश्लील हरकत की शिकायत जांच में सही मिलने पर सरगुजा कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
राजीव अम्बस्थ, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल के द्वारा विद्यालयीन समय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के द्वारा गठित जांच समिति के जांच प्रतिवेदन अनुसार राजीव अम्बस्थ द्वारा छेडख़ानी एवं अश्लील हरकत करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि की गई है। सरगुजा कमिश्नर ने प्रभाव से तत्काल निलंबित कर दिया है।
अम्बस्थ का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एव 22(3) के विपरीत है। अत: राजीव अम्बस्थ व्याख्याता (एलबी)को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 2 फरवरी। देशदेखा में रॉक क्लाइम्बिंग सेक्टर में आयोजित 10 दिवसीय इंटरनेशनल रॉक क्लाइम्बिंग वर्कशॉप का समापन हुआ। इस वर्कशॉप का आयोजन 21 से 30 जनवरी तक किया गया था।
इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को रॉक क्लाइम्बिंग, टेक्निकल रोप वर्क, बोल्डरिंग, ट्रेल ओपनिंग एवं लीव नो ट्रेस (स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण) का प्रशिक्षण पहाड़ी बकरा एडवेंचर के संचालक स्वप्निल राचेलवार के मार्गदर्शन में अमेरिका के रॉक क्लाइम्बिंग इंस्ट्रक्टर डेव गेट्स एवं भारतीय मूल के लोकप्रिय क्लाइंबिंग गाइड अमृत जोसे के द्वारा किया गया। इस वर्कशॉप में रीमा सिंह, अनुराज भगत, सचिन कुजूर, रुसनाथ भगत, प्रतीक नायक, तेजल भगत एवं केप्रिया पैकरा ने सफलतापूर्वक तरीक़े से भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण का कार्य जाशपुर जि़ला प्रशासन के सहयोग से किया गया। जि़ला प्रशासन भविष्य में साहसीय खेलों से जुड़ी ऐसी कई अन्य कार्यशालाएँ आयोजित करने हेतु अग्रसर है।
इस माध्यम से वह जि़ले एवं राज्य में साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता के साथ इसे आजीविका के रूप में प्रचीलित करने हेतु प्रयासरत हैं। इस प्रयोजन में उन्हें कई स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त है।
जशपुरनगर,2 फरवरी। गुरुवरा को प्रस्तुत हुए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है आज के बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे है।
देश का पूंजीगत व्यय 11त्न और बढ़ा दिया गया है अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी और वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।
कृष्ण कुमार राय ने कहा केंद्र ने हमेशा राज्यो को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यो के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है।छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा। भारत देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक झंडा गाड़ दिया है मोदी सरकार ऐसे कई और रिकॉर्ड बनाने के लिए संकल्पित है इसीलिए रिसर्च के कार्य के लिए भी 1 लाख करोड़ का प्रावधान स्वागत योग्य है। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली दिए जाने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी वही ग्रामीण इलाको में 2 करोड़ नए घर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ी तेज़ी दिखने के साथ गरीबों को अपनी छत मिलने से उनके जीवन का बड़ा सपना साकार होगा।
भारतीय रेलवे भी अब पूरी तरह यात्रियों के लिए सुविधा युक्त होने जा रहा है लगभग 40 हजार डिब्बे वंदे भारत के मानकों की तरह बनाए जायेंगे।
देश में कैंसर से लड़ाई लडऩे 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को सवाइकल कैंसर के मुफ्त टीके लगाया जाना प्रधानमंत्री मोदी जी की देश की महिलाओ के स्वास्थ्य के प्रति बड़ी संवेदनशीलता को दिखाता है। अब हमारी एक करोड़ और बहने लखपति दीदी बनेगी और अपने जीवन को स्वाभिमान और गर्व के साथ जीकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगी। 1 करोड़ करदाताओं को उनके 10 वर्षो से लंबित 10 हजार तक के टैक्स से माफी एक एतिहासिक कदम है ।भारत के आर्थिक हालातो में 10 वर्षो में हुए बदलावों पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा बताती है की मोदी सरकार परफॉर्मेंस में कितना विश्वास रखती है। यह बजट विकसित भारत की नीव मजबूत करने की गारंटी है।
जशपुरनगर,2 फरवरी। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में निवासरत पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों की समस्याओं को सनी और केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ से अवगत हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय और ओमप्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने शासन द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के समुदाय के लोगों को सडक़, शिक्षा, बिजली, पानी, मोबाइल कनेक्टिंग, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है जिसका लाभ सभी पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा।
बैठक में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने पहाड़ी कोरवा और दिहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को एक समान अधिकार दिए जाने की मांग रखी तथा पहाड़ी और दिहाड़ी के लिए जाति में कोरवा रखे जानें की मांग रखी।कलेक्टर ने उनकी मांगों को शासन को रिपोर्ट भेज कर समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।
पूर्व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय ने भी पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से चर्चा की एवं कलेक्टर के पास पहाड़ी कोरवा समुदाय लोगों की समस्याओं को रखी। उन्होंने समस्याओं को शासन स्तर पर रखकर समय पर निराकरण करने की बात कही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,2 फरवरी। जशपुर पुलिस ने गुम हुए 10 लाख के 67 मोबाइल को मालिक को दिए।
जशपुर पुलिस द्वारा आम जनता के गुम मोबाईल का आवेदन पत्र/रिपोर्ट जिले के विभिन्न थाना/चौकी में प्राप्त हुये थे। सायबर सेल जशपुर द्वारा विभिन्न थाना/चौकी में प्राप्त गुम मोबाईल के आवेदन पत्र/रिपोर्ट का संकलन किया गया और उन्हें ढूंढकर बरामद करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर सायबर सेल जशपुर द्वारा गुम मोबाईल फोन का डाटा टेलीकॉम प्रदाता कंपनी से प्राप्त किया गया और सभी गुम मोबाईल की बरामदी हेतु अनुभागवार टीमें गठित की गई थी।
उक्त गठित टीम के सभी अधि./कर्मचारियों द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुये जिले के थाना जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, सन्ना एवं कोतबा क्षेत्र से 67 मोबाईल कीमती 10 लाख 05 हजार रू. के फोन बरामद किया गया है।
उक्त मोबाईल फोन को उनके वास्तविक धारकों को एक फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा द्वारा वापस किया गया। गुम मोबाईल की वापसी दौरान लोगों को विभिन्न सायबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,2 फरवरी। श्रम विभाग की टीम ने जिले के 4 पहाड़ी कोरवा युवकों को कर्नाटक से वापस लाया। बोरवेल गाड़ी में काम करने कर्नाटक में जाकर यह चारों युवक फंसे हुए थे, जिन्हें अब जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम वापस लेकर पहुंच गई है।
दरअसल जिले के ग्राम हर्रापाठ निवासी शनिचरण राम, सिकन्दर राम, बृजमोहन राम और विनोद राम को जिले के कुनकुरी के ग्राम राझाडांड निवासी ठेकेदार विवेक प्रसाद साहू ने दिसम्बर 2023 से अधिक मजदूरी का लालच देकर कर्नाटक ले गया था। वहां पर उन्हें रात और दिन काम कराया जा रहा था, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा था, उन्हें सिर्फ 5000 की राशि अग्रिम दी गई थी। जिसके बाद उन्हें और कोई वेतन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं युवकों को घर आने भी नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में इन युवकों ने वीडियो बनाकर मदद की अपील की थी।
वीडियो पर कलेक्टर एवं पुलिस विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया और इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात् पुलिस की मदद से इन युवकों को सन्ना के उनके गृह ग्राम रामपाठ सकुशल पहुंचाया गया।
प्रशासन की मदद से घर वापस आने पर चारों युवकों व उनके परिजनों ने बेहद प्रसन्नता जाहिर की।
15 दिन बाद एफआईआर, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 2 फरवरी। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक हाईस्कूल की लगभग आधा दर्जन छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत के मामले में 15 दिनों बाद आरोपी व्याख्याता शिक्षक के विरुद्ध जिला जांच कमेटी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
कुनकुरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजीव अंबस्थ के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
घटना 15 जनवरी की है, जब स्कूली छात्राएं अपने क्लास रूम में थीं। एक छात्रा को व्याख्याता शिक्षक राजीव कुमार अम्बस्थ के द्वारा क्लास के रुम में पकडक़र उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की गई। विरोध करते हुए छात्रा वहां से भाग गई और आपबीती विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं को बताई। जब यह बात अन्य छात्राओं को पता चली तो उन्होंने बताया कि उनके साथ भी व्याख्याता राजीव अंबस्थ ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की है।
मामले की जानकारी संस्था के प्राचार्य को हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पत्र लिखकर इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी। डीईओ ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए तत्काल मामले की रिपोर्ट तलब की।
18 जनवरी को जांच टीम में शामिल सहायक संचालक, बीईओ फरसाबहार व महिला प्राचार्य ने हाईस्कूल में जाकर छात्राओं व स्कूल स्टाफ का बयान लिया, जिसमें लगभग 6-7 छात्राओं ने खुलकर उन्हें सारी बात बताई।
मामले में छात्राओं ने घटना की पुष्टि की, जिसके बाद जांच टीम ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने एफआईआर का निर्देश दिया।
देर रात कुनकुरी बीईओ एसआर साव, प्राचार्य बी आर खलखो कुनकुरी थाने पहुंचे, जहां जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,1 फरवरी। श्रम विभाग की टीम ने जिले के 4 पहाड़ी कोरवा युवकों को कर्नाटक से वापस लाया। बोरवेल गाड़ी में काम करने कर्नाटक में जाकर यह चारों युवक फंसे हुए थे, जिन्हें अब जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम वापस लेकर पहुंच गई है।
दरअसल जिले के ग्राम हर्रापाठ निवासी शनिचरण राम, सिकन्दर राम, बृजमोहन राम और विनोद राम को जिले के कुनकुरी के ग्राम राझाडांड निवासी ठेकेदार विवेक प्रसाद साहू ने दिसम्बर 2023 से अधिक मजदूरी का लालच देकर कर्नाटक ले गया था। वहां पर उन्हें रात और दिन काम कराया जा रहा था, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा था, उन्हें सिर्फ 5000 की राशि अग्रिम दी गई थी। जिसके बाद उन्हें और कोई वेतन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं युवकों को घर आने भी नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में इन युवकों ने वीडियो बनाकर मदद की अपील की थी।
वीडियो पर कलेक्टर एवं पुलिस विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया और इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात् पुलिस की मदद से इन युवकों को सन्ना के उनके गृह ग्राम रामपाठ सकुशल पहुंचाया गया।
प्रशासन की मदद से घर वापस आने पर चारों युवकों व उनके परिजनों ने बेहद प्रसन्नता जाहिर की।
धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन से मिली प्रियवंदा सिंह जूदेव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंतरराज्यीय सीमा में गिरमा नदी के तट पर स्थित माता सरस्वती का आराधना स्थल शारदाधाम को, राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष और दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू प्रियवंदा सिंह जूदेव ने इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थान के धाम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को दिया है। प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए,मंत्री ने प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
रायपुर स्थित मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास स्थान पर श्रीमती जूदेव ने मंगलवार को मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत और मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर बृजमोहन अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
शारदाधाम के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती जूदेव ने मंत्री अग्रवाल को बताया कि प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल शारदाधाम जिला मुख्यालय जशपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर दुलदुला ब्लॉक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्ध मंदिर चारों ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेती हैं।
संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं ने पसीना बहाकर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्ध लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है। शारदाधाम में गुरूकुल पद्धति से आधुनिक शिक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां रहने वाले बच्चों के लिए नजदीकी स्कूल में पढ़ाई के लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में निर्मित आवासीय परिसर में रहने के दौरान बच्चों को अच्छे संस्कार और सेवा की भावना के विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।
श्रीमती जूदेव के प्रस्ताव से प्रभावित धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शारदाधाम के विकास के लिए प्रस्ताव और इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है। श्रीमती जूदेव ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि शारदाधाम के विकास से इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रियवंदा सिंह जूदेव जिले के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं। बगीचा ब्लॉक में डोडक़ी नदी में पुल निर्माण के लिया हुए जल सत्याग्रह को समाप्त करा कर, वृहद पुल निर्माण कराने में श्रीमती जूदेव ने अहम भूमिका निभाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की तीनों विधानसभा सीटों में पार्टी के पक्ष में उन्होंने धुआँधार प्रचार किया था, इससे भाजपा के पक्ष में महौल बना और अंतत: पार्टी को तीनों विधान सभा सीटों में जीत मिली थी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 31 जनवरी। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा जशपुर जिले के 43 मेधावी विद्यार्थियों को आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र का नि:शुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। अंतरिक्ष केंद्र के साथ ही साथ आईआईटी मद्रास का भी विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण 31 जनवरी से 7 फरवरी तक करेंगे।
जशपुर विधायक रायमुनि भगत और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विद्यार्थियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और सभी को सुखद और सफल यात्रा के लिए शुभकामना दी है।
इस भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों तथा तकनीकी जानकारियां को सीखने और विद्यार्थियों को अनुसंधान में आगे बढऩे हेुतु प्रोत्साहित करना है। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में विद्यार्थी वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को समझने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा। इस शैक्षणिक भ्रमण में आईआईटी मद्रास, इसरो प्रोपल्शन काम्पलेक्स, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, चेन्नई के नजदीकी अन्य पर्यटक स्थल सम्मिलित रहेंगे।
संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 43 मेधावी विद्यार्थियों में 23 बालिकाएं एवं 20 बालकों का चयन किया जाएगा। 43 विद्यार्थियों का चयन उनकी कक्षा 10 वीं में प्राप्त प्राप्तांकों के अनुसार मेरिट पर किया गया है। इस भ्रमण दल में दो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के भी विद्यार्थियों को अवसर मिला है जो गणित संकाय ले कर कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं। इनमें से एक विद्यार्थी संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर की छात्रा है तथा एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा की छात्रा है। दोनो ही छात्राएं भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है।
आईआईटी मद्रास भ्रमण करने से निश्चित रूप उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आवेदन करने का अवसर जशपुर जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय अथवा अनुदान प्राप्त विद्यालय के नियमित विद्यार्थियों को दिया गया था। भ्रमण में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया गया था। लिंक के माध्यम से कुल 106 मेधावी विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। मेरिट क्रम में चयनित 43 विद्यार्थियों को जिला स्तर से शिक्षकों के दल के साथ चेन्नई के लिए रवाना किया गया है।
विधायक ने पद्मश्री मिलने पर दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 जनवरी। किसी कठिन काम को जब कोई संघर्षों के साथ पूरा करे तो वह इतिहास बनकर दूसरों को प्रेरणा प्रदान करता है। ऐसे ही संघर्षों की प्रतिमूर्ति जागेश्वर यादव ने विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए काम करके पद्मश्री तक का मुकाम हासिल किया है। उक्त बातें जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहीं।
उल्लेखनीय है कि पद्मश्री अवार्ड की घोषणा के बाद पहली बार जागेश्वर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मिलने पहुंचे थे।
जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने पद्मश्री से सम्मानित होने वाले जागेश्वर से मुलाकात कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने बताया कि जब वे जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं तब भी वे जागेश्वर यादव के बेहद करीब रहीं। उन्होंने जागेश्वर के संघर्षों को बेहद करीब से देखा है।
जशपुर जिले में ही नहीं बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में बिरहोर जनजाति के लिए उन्होंने ऐसा कार्य किया है जिसने हम सबके लिए एक नई प्रेरणा दी है। विधायक रायमुनि भगत ने जागेश्वर से प्रेरणा लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य करना शुरु कर दिया है।
पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर कलेक्टर ने दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 जनवरी। जशपुर जिले विकाखण्ड बगीचा के ग्राम पंचायत भितघरा निवासी समाज सेवक जागेश्वर यादव का चयन पद्मश्री अवार्ड के लिए हुआ है। यादव को यह अवार्ड दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने के बाद जागेश्वर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। विगत दिनों संकल्पित भाव से बिरहोर जनजाति की सेवा करने वाले और पिछड़े वर्ग से आने वाले इस जननायक और सेवाभावी कार्यकर्ता का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में किया।
मुख्यमंत्री ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किये जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जागेश्वर यादव ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर पहुंचकर श्री जागेश्वर यादव ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे महेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जागेश्वर यादव को पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री यादव के प्रयासों से न केवल बिरहोर परिवार शिक्षा से जुड़े हैं बल्कि उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। जागेश्वर बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य किए हैं और शासन-प्रशासन का सहयोग भी करते आ रहे हैं।
उन्होंने श्री यादव को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे आगे भी बिरहोर और विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए कार्य करते रहेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मौजूद थे।
ज्ञात हो कि जागेश्वर यादव का पद्मश्री अवार्ड के लिए चयन होने के बाद से उनके घर, गांव खासकर बिरहोर और विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में खुशी का माहौल है।
शिक्षकों व अभिभावकों के साथ भी की बातचीत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 29 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की। जहां इस मेगा क्लास में बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के गुर मिले। पीएम ने बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों से भी बात की। इस कार्यक्रम का जशपुर सहित जिलेभर के स्कूलों में सीधा प्रसारण हुआ, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिला।
जशपुर जिले के अंतर्गत सभी आठ विकासखंड के समस्त शासकीय एवं अशासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से शाला के अध्यनरत विद्यार्थियों को दिखाया गया। सभी विकासखण्ड में से कुछ विद्यालयों में जनप्रतिनिधि एवं पालकों के साथ-साथ वहां के अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में कलेक्टर रवि मित्तल, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम के प्रसारण में स्वयं उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में बच्चों की रुचि को देखकर काफी प्रसन्न हुए और इस कार्यक्रम की सराहना भी की। प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बच्चों से सीधा संवाद किया गया।
इस दौरान आज के परिवेश में बच्चों और अध्यापकों, पालकों से जुड़ी समस्याओं और निवारण पर अपने सुझाव दिये। इसके अलावा छात्रों से चर्चा भी की, साथ ही साथ छात्र और अध्यापक कैसे अपने बीच में एक संबंध स्थापित करें, उस पर भी मार्गदर्शन दिए। जिससे छात्र अपनी समस्या और चुनौतियों को सुलझाते हुए अपने भविष्य की ओर आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों ने सवाल किया कि वो परीक्षा और सिलेबस के प्रेशर को कैसे हैंडल करें। इसके जवाब में पीएम ने कहा, हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामथ्र्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए।
सफाई व्यवस्था नियमित करने के निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 28 जनवरी। पत्थलगांव विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहर में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. मिंज एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत और गणमान्य नागरिक आनंद शर्मा, केपी शर्मा, अशोक अग्रवाल, सरपंच धनियारो परहा, उप सरपंच भूपेंद्र जायसवाल एवं बागबहार के समस्त गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहे। बैठक में नए भवन, पोस्टमार्टम मच्र्युरी, एम्बुलेंस, स्टॉफ क्वार्टर एवं ड्रैसर, वार्ड बॉय एवं एक्सरे टेक्नीशियन से संबंधित चर्चा की गई। उन्होंने साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को अपना कार्य सुचारू रूप से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।
जशपुरनगर, 27 जनवरी। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं जशपुर विधायक रायमुनी भगत की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिवक्ता उमा सिन्हा ने तिरंगा फहराया।
राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, जय हिंद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर उमा सिन्हा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया, साथ ही देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखने का संकल्प लिया। कृष्ण कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें।
आगे श्री राय ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढऩा है। आज गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।
विधायक ने सभी को बधाई देते हुए कहा- हमें प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को आगे बढ़ाना है और भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है और इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे लिए गर्व की बात है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर लगातार हमारा देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, गोपाल राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला कार्यालय मंत्री रूपेश सोनी आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह जशपुर जिले में देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व छ.ग. पर्यटन मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.पी. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
विधायक पत्थलगांव गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए।
इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों एवं खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के, पुलिस विभाग के कर्मचारी, राजस्व के कर्मचारी, जिला पंचायत के कर्मचारी, खनिज विभाग के कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, नगर सेना के कर्मचारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी,जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, खेल विभाग से और छ.ग. राज्य आजीविका मिशन बिहान के कर्मचारी कुल 23 विभाग के 200 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
झांकी में रेशम विभाग को प्रथम स्थान, स्वास्थ्य विभाग को दूसरा स्थान, जिला पंचायत विभाग को तीसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम जूनियर में डी.पी.एस. पूर्व माध्यमिक विद्यालय जशपुर प्रथम, पूर्व माध्यमिक शाला कल्याण आश्रम जशपुर द्वितीय, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जशपुर, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम सीनियर में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट नवीन आ.अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर, द्वितीय संत जेवियर उ.मा.वि. जशपुर, तृतीय शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर को मिला। परेड सीनियर में नगर सेना महिला बल जशपुर प्रथम, 11वीं एवं 13वीं वाहिनी छसबल द्वितीय, एन.सी.सी. सीनियर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परेड जूनियर में प्रथम स्थान बैंड दल सेंट जेवियर्स शांति भवन, द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर एवं तृतीय स्थान एन.सी.सी. जूनियर जे.डी.सेजस हिन्दी मिडियम जशपुर प्राप्त किया।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बिरहोर आदिवासियों के उत्थान में जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री नामित जागेश्वर यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विधायक गोमती साय की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के वीर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच का संचालन प्रो. डी.आर. राठिया और जयेश सौरभ टोपनो द्वारा किया गया।
जशपुरनगर, 27 जनवरी। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में ध्वजारोहण किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.पी.चौहान, संयुक्त कलेक्टर आर.पी. अंचला, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर डॉ मित्तल ने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में अपने परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है और सभी अधिकारी-कर्मचारी आमजनों का सतत सहयोग करते हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों टीम भावना से साथ एक दूसरे साथ मिल कर कार्य करें, ताकि जिले सहित राज्य का नाम देश में गौरवान्वित हो सके।
वाहन चालकों के लिए शिविर, स्वास्थ्य-नेत्र जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 25 जनवरी। 34वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के नौवें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-43 जशपुर बालाछापर में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर बाईक चलाने वालों को उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर द्वारा गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों को हिदायत देकर चालान न करते हुए नये हेलमेट भेंट किये। कुछ वाहन सवार जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे, उन्हें हेलमेट खरीदने प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेश देवांगन, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप चंद्राकर यातायात प्रभारी निरीक्षक लव कुमार कंवर, सहायक उप निरीक्षक सुनेश्वर साय पैंकरा, रामनाथ रठिया एवं यातायात स्टाफ उपस्थित थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 में चलने वाले 28 व्यावसायिक वाहन चालकों का बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण किया गया। इस अवसर जिला चिकित्सालय जशपुर से डॉ. अमित तिर्की चिकित्सा अधिकारी, विवेक कुजूर स्टाफ नर्स, एल.पी. मांझी नेत्र सहायक रहे।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घोलेंग, गम्हरिया, लोरो दोफा में दुपहिया चार पहिया वाहन चालकों को रोक-रोकर हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, हमेशा यातायात नियम का पालन करने की हिदायत दी गई। लगभग 300 व्यक्तियों को यातायात नियमों एवं संकेत के बारे में जानकारी दी गई।
जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता हेतु अंजोर रथ ग्राम साप्ताहिक बाजार पतराटोली चौकी लोदाम में जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं साइबर घटित होने से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 25 जनवरी। दो पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवकों के बीच बीती रात तीर धनुष चलने से एक युवक घायल हो गया है। तीर हाथ के आरपार हो गया है, जिसे इलाज के लिए सन्ना अस्पताल में लाया गया। लेकिन सन्ना में चिकित्सा सुविधा के अभाव में उसे उच्च स्तरीय ईलाज के लिए जशपुर भेजा गया।
मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के हर्रा डीपा के खजरीकोना गांव का है। जहां बीती रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक युवक ने दूसरे पर तीर चला दिया। घायल टिप्सी कोरवा ने बताया कि दसरा और उसके नाती ने उसपर तीर से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके हाथ के आरपार तीर घुस गया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात युवक को ग्राम सचिव ने 108 के माध्यम से सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में उसे जशपुर भेजा गया है, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।
जशपुरनगर, 25 जनवरी। बगीचा विकासखण्ड के ब्लड ट्रांसफ्यूजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज थैलेसीमिया के तीन अलग-अलग मरीज बच्चों को ब्लड चढ़ाया गया। जिसमें 6 वर्षीय ऋतिक, 5 वर्षीय नीरज और नीरव शामिल हैं। इनमें नीरज और नीरव जुड़वा बच्चे हंै। इस दौरान सूर्यरत्न गुप्ता विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीपी कश्यप एमएलटी तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
बगीचा में ब्लड स्टोरेज केंद्र होने से आम जनता को राहत मिल रही है। अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में 58 ब्लड ट्रांसफ्यूजन हो चुका है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की बुधवार को नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की गई। इसमें सामूहिक परेड, बैण्ड, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल इस रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे,टू आईसी सूबेदार विकास कुमार नारंग के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के दस टुकडिय़ां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड एव संस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण,मार्च पास्ट एव सलामी, कपोत उड्डयन, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहिद परिवार का सम्मान, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य अतिथि होंगी।
उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्रदिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल एसपी डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, उमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डी आर राठिया, जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 जनवरी। जशपुर के सारूडीह में ईश्वर के आशीर्वाद और कृपा से सारूडीह जशपुर में न्यायकर्ता, कर्म लेखाकर्ता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर तैयार हो चुका है। उसकी स्थापना एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत ही धूमधाम से किया जायेगा। भगवान चित्रगुप्त जी का प्राण-प्रतिष्ठा 26 जनवरी होगी। समाज के तरफ से इसके लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिला महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कायस्थ समाज के द्वारा जशपुर के सारुडीह में अत्यंत ही भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, उक्त निर्माण में समाज के सभी व्यक्तियों का अतुल्य योगदान रहा है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी तक किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम को लेकर समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कायस्थ समाज के युवा, महिला और बुजुर्ग सभी अपने तरफ से पूर्ण योगदान देते हुए कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर चुके हैं। कार्यक्रम को और भी भव्य और आकर्षक बनाए जाने हेतु मंदिर प्रांगण में सभी पदाधिकारियों की बैठक भी आहूत की गई। इस बैठक में तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पुन: साझा करते हुवे बताया कि तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रम के दौरान पूजन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का पहला दिन पौष शुक्ल पक्ष-चतुर्दशी दिन बुधवार को जलयात्रा, गौरी गणेश पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास पश्चात आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन पौष शुक्ल पक्ष-पूर्णिमा गुरूवार को गौरी गणेश वेदी पूजन, शर्कराधिवास, शैय्याधिवास, शिखर कलश पूजन, इन्द्रध्वज पूजन, प्रसाद अभिषेक पश्चात आरती किया जायेगा। इसी प्रकार कार्यक्रम के अंतिम दिन माघ कृष्ण पक्ष-प्रतिपदा शुक्रवार को गौरी गणेश वेदी पूजन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन, श्रृंगार, हवन, आरती, नगरभ्रमण, भण्डारा एवं मूर्ति स्थापना की जायेगी।
तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से प्रसाद वितरण एवं भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।
अखिल भारतीय कायस्थ समाज जशपुर के जिलाध्यक्ष सहित समाज के सभी लोगों अपील किया गया है कि जशपुर के सारूडीह में निर्मित न्यायकर्ता,कर्म लेखाकर्ता भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भव्य मंदिर स्थापना एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सभी चित्रांश परिवार एवं समस्त धर्म-प्रेमी सज्जनों,माताएं और बहनें व नगरवासी इस मंगल पावन बेला में सहभागी होकर पूण्य के भागी बनें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 जनवरी। सोमवार को पूरे देश के कई पीढिय़ों के संघर्ष और सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है। सोमवार को अयोध्या धाम में अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम के नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन कर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है, और राम भक्तों द्वारा जगह-जगह पर भव्य आयोजन किए गए, जिसमें बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सार्वजनिक रूप से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिससे हर एक व्यक्ति इस अद्भुत पल का साक्षी बना राम भक्तों के द्वारा कई दिनों से इस पल की तैयारी की थी।
पत्थलगांव में जगह-जगह पर अखण्ड रामायण का आयोजन किया गया, रंगोली बनाई गई, राम नाम की सुंदर झाकियों का नगर भ्रमण किया गया, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया भंडारे का आयोजन किया गया। संध्या होते ही मंदिरों और घरों को दीपों से सजाया गया और दीपोत्सोव मनाया गया राम भक्तो में बहुत ही उत्साह उमंग और खुशी का माहौल बना हुआ है।
आयोजन में विधायक गोमती साय शामिल हुई पत्थलगांव के मंडी प्रांगण में विधायक का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद विधायक द्वारा प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर सम्मत प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि कमाना की, और राम भक्तो ंके साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए भंडारे में प्रसाद का वितरण किया, जिसके बाद विधायक महोदया दीवानपुर के आयोजन में शामिल हुई।
विधायक सभी राम भक्तों के साथ हवन में शामिल हुई और सभी भक्तों के साथ राम रंग में रंग कर राम नाम का जाप कर प्रसाद ग्रहण किये और पत्थलगांव स्थिति राधेश्याम मन्दिर मे पूजा-अर्चना कर श्री राम की भव्य झाकी के साथ नगर भ्रमण (प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा )में शामिल हुई, और भंडारा में प्रसाद वितरण किया गया।
गोमती साय ने रामभक्तों से कहा कि अप्रतिम श्रद्धा भाव और आनंद से भरी हुई श्री अयोध्या नगरी में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना परम सौभाग्य और ऐतिहासिक पल रहा समस्त देशवासियों के लिए इस अद्भुत पल के लिए सभी को बहुत बहुत बधाई दी।
इसके साथ ही गोपाल गोयल को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। रामायण मंडलियों और सभी राम भक्तों को और भव्य आयोजन के आयोजकों को समारोह को सफल बनाने के लिए सहृदय से आभार व्यक्त की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 जनवरी। जशपुर जिले कुनकुरी के युवाओं ने नगर में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीएम से एक सप्ताह पहले बगिया गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ब्लड बैंक के लिए मांग किये थे। जिसका शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय द्वारा किया गया।
ब्लड बैंक शुभारंभ के अवसर पर एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल्या साय के साथ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रोहित साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, कैलाश नाथ गुप्ता, एसडीएम श्यामा पटेल, बीएमओ के कुजूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने ब्लड बैंक का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि नगरवासियों की कई दिनों से यह मांग चली आ रही थी कि कुनकुरी नगर में शासकीय ब्लड बैंक की स्थापना हो और वह आज पूर्ण हो गई है। आज का दिन भी शुभ है कि आज भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर का शुभारंभ हुआ है और इधर स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड बैंक का। दान किसी भी प्रकार का हो वह अमूल्य होता है चाहे वह श्रमदान हो या रक्तदान या धन का दान हो।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रोहित साय व वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नाथ गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए ब्लड बैंक की स्थापना से क्षेत्र तथा मरीजों को मिलने वाले लाभ से अवगत कराया तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दर्शन ने किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त डॉक्टर व स्टॉफ उपस्थित रहे। बीएमओ डॉक्टर श्रीमती के कुजूर के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन किया गया।
रक्तदाताओं का हुआ सम्मान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड बैंक के शुभारंभ के अवसर पर लगभग 10 लोगो ने रक्तदान भी किया। रक्तदाताओं से मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने मुलाकात भी की। समारोह में रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत दो माह में लगभग 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है।
जगह-जगह भजन कीर्तन व भंडारा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 23 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। इसका प्रभाव जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में भी देखने को मिला। जहाँ भारी उत्साह के साथ सभी मनोरावासी राम भक्ति में झूमते-गाते नजर आए।
विनोद कुमार भगत ने बताया कि मनोरा विकासखंड अधीनस्थ ग्राम पंचायत मनोरा के नव दुर्गा समिति की अध्यक्षता में अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को देखने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद सदस्य मनोरा, सरपंच तुलसी भगत, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन भगत एवं अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।