बेमेतरा

चौबे ने 50 बिस्तर अस्पताल की दी सौगात
13-Jun-2021 5:37 PM
चौबे  ने 50 बिस्तर अस्पताल की दी सौगात

साजा, 13 जून। नगर पंचायत साजा क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही लाभकारी योजना जिससे कई लोगों की बिस्तर उपलब्ध नहीं होने के कारण शहर में जाकर अपने स्वस्थ की इलाज हेतु जाना होता था। क्षेत्र के  विधायक रविन्द्र चौबे कैबिनेट मंत्री की अनुशंसा पर शासकीय चिकित्सालय हेतु 50 बिस्तर की सुविधा की और शासकीय स्कूल कन्या हाई स्कूल साजा तथा बालक हाई स्कूल साजा के अधोसंरचना हेतु 1-1 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री मंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषणा की गई। इसके लिए नगर पंचायत साजा अध्यक्ष शालिनी मनोज जायसवाल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष संतोष वर्मा, जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, नगर पंचायत साजा के विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, नगर पंचायत साजा के उपाध्यक्ष युगेश्वर सोनी , पार्षदगण अवधेष गोयल, पुष्पा प्रकाश सिन्हा, नरेन्द्र यादव, खेमेश्वरी दिनेश साहू, एवं नगर वासी ने इस सौगात के लिये मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा हर्ष व्यक्त किये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news