सरगुजा
टीएस सिंहदेव त्रिपुरा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त
03-Mar-2021 9:09 PM
अम्बिकापुर, 3 मार्च। त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्र में होने वाले त्रिपुरा राज्य जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव हेतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव के प्रबंधन, समन्वय एवं स्थिति के अवलोकन हेतु टी.एस. सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव 4 मार्च से त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे और चुनावी प्रबन्धन एवं समन्वय को लेकर वहां के नेताओं से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे।