सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 3 मार्च। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2 मार्च को लखनपुर सामुदायिक भवन प्रांगण में शासन प्रशासन के निर्देशानुसार एकीकृत महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें लखनपुर परियोजना अंतर्गत 24 तथा उदयपुर परियोजना के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने नवदम्पत्ति जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र में बंधने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल कुल 45 पंजीकृत महिला/ पुरुष जोड़े का सामूहिक विवाह हिन्दू रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में जपं अध्यक्ष उदयपुर भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जप उपाध्यक्ष लखनपुर अमित सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंहदेव, जिपं सदस्य क्र 05 अर्पिता सिंहदेव, जिपं सदस्य क्र 04 सरला सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव, नपं अध्यक्ष सावित्री साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नप उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे नरेंद्र पांडे आईटी सेल मकसूद हुसैन, पार्षद ममता अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मिंज परियोजना अधिकारी जसिन्ता कुजुर सेक्टर सुपरवाइजर कर्मचारीगण व ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
पारम्परिक ढोल नगाड़ों के स्वर लहरी में पंडित पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। शासन द्वारा निर्धारित 25 हजार तक के सामान वर/ वधु को उपहार स्वरूप आलमारी पेंटी,बर्तन, पंखे वगैरह ,1 हजार रुपए की चेक राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगों की भीड़ ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया, जिसे लेकर चर्चा रही।