कवर्धा

किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का समर्थन
07-Feb-2021 5:59 PM
किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 7 फरवरी। 
नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रमांक 5 में मिलन चौक में तहसील ऑफिस के पास किसानों के आंदोलन  की समर्थन में प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम , कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर  एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  नीलकंठ चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार  एक देसी 12.00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चक्काजाम नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस पीताम्बर वर्मा के  नेतृत्व में किया गया। चक्का जाम में ब्लॉक भर के रेंगाखार झलमला,न मड़मड़ा, कुसुम घटा, खरहट्टा, महाराजपुर तारो, खैरबना चिल्फी घोंघा भीरा खरिया खरोदा दलदली तरेगांव जंगल, बैजलपुर सहित समस्त वनांचल एवं मैदानी क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित समस्त  कांग्रेसवरिष्ठजन, ज़ोन, सेक्टर, वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण, सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी,  महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस,समस्त किसान भाइयों, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ,  मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news