दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के गांव में मरीं 8 मुर्गियां, सैंपल भेजे
17-Jan-2021 9:25 PM
 दंतेवाड़ा के गांव में मरीं 8 मुर्गियां, सैंपल भेजे

दंतेवाड़ा ,17  जनवरी। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत कुपेर में शुक्रवार को 8 मुर्गियों की मौत हो गई। इसके चलते जिले मेें महामारी से बचाव हेतु पशुधन विकास विभाग द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं।उल्लेखनीय है कि कुपेर गांव के पशुपालक आशीष यादव के पोल्ट्री फॉर्म में बड़ी संख्या में मुर्गी व मुर्गियों का पालन किया गया है। शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म में अचानक 8 मुर्गे व मुर्गियां मृत पाए गए। इसकी जानकारी मिलते ही पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण के घर पहुंच कर मृत मुर्गियों मुर्गियों के शरीर से नमूने लिए गए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

क्षेत्र में बढ़ती जा रही सावधानी उपसंचालक इस मुद्दे पर उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि कुपेर गांव में 8 मुर्गे एवं मुर्गियों की मृत्यु की जानकारी मिलते ही विभागीय अमला तत्पर हो गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी तक के इलाके को सतत निगरानी में रखा गया है।

जांच के बाद होगा साफ-कलेक्टर

 इस मुद्दे पर कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि कुपेर गांव में मुर्गे व मुर्गियों के नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारण की जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्ट के बगैर कुछ नहीं कहा जा सकता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news