महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती समारोह अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन भारतीय बौद्घ महासभा महासमुंद, सौका रमाबाई आम्बेडकर बौद्घ महिला मंडल महासमुंद, भीम युवा प्रकोष्ठ जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में आम्बेडकर अनुयायी गणों की उपस्थिति में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
13 अप्रैल को नयापारा आम्बेडकर भवन के पास बच्चों ने भीम गीतों पर आधारित महाराष्ट्रीयन परिधान में मनमोहन प्रस्तुतीकरण कर किया। इसके साथ ही समाज के प्रमुख आम्बेडकर अनुयायियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद रात 12 बजे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इससे पहले 10 अप्रैल 2025 को भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई बुद्घ विहार में बच्चों के विभिन्न खेलकूद आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। जबकि चंद्रहास चंद्राकर बीज निगम अध्यक्ष, येतराम साहू जिलाध्यक्ष भाजपा,निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद,देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, पार्षद भाऊराम साहू,विजय लक्ष्मी जांगड़े, जनपद सदस्य पार्षद राहुल आवड़े केअलावा अनेेक जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।