राजनांदगांव, 23 मार्च। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में जलवायु परिवर्तन एवं स्थायी विकास विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित महंत राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुसंधान, नवाचार के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता तथा समर्पण के साथ किए गए कार्यों के लिए उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की है तथा वैज्ञानिक समुदाय को गौरवान्वित किया है।