राजनांदगांव
बोधीराम यादव का निधन
11-Feb-2026 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनंदगांव, 11 फरवरी। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के भालूकोना निवासी बोधीराम यादव (मनबोधी) का बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे निधन हो गया। वे डौंडी जनपद में चपरासी के पद पर पदस्थ थे।
उनका विगत कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब था। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी बोधीराम यादव अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र जितेंद्र यादव (गोलू), दो पुत्री तथा नाती-पोतो का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद गांव के मुक्तिधाम में परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। तत्पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वे सांध्य दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ के सिटी चीफ नरेश कुमार यादव के ससुर थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


