‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 मार्च। नगर के हाईटेक कॉलोनी दुर्गा मंडप में 13 मार्च, गुरूवार को अट्टुकल पोंगाला का आयेाजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओ के द्वारा देवी को अर्पण करने के लिए चूल्हे पर चावल, गुड़ और केले का प्रसाद बनाया गया। जिसे देवी को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में बंाटा गया। सुबह 10 बजे यह पूजा प्रारंभ हुई।
केरला समाज की महिलाओ ने बताया कि यह 10 दिवसीय धार्मिक त्यौहार है, जिसमे सिर्फ महिलाएॅ शामिल होती है, जो कि केरल राज्य के तिरूवंनंतपुरम में अटकुल भगवती मंदिर में मनाया जाता है। यह केरल का सबसे पुराना पोंगला त्यौहार है। प्रसाद बनाकर अट्टुकल अम्मा (मंदिर की देवी) को चढ़ाते है। महिलाएॅ पांच दिनो तक व्रत रखती है।
लगातार दूसरे साल बचेली में इसका आयेाजन
यह दूसरा मौका था जब बचेली नगर में यह पर्व मनाया गया। महिलाओ ने बताया कि तिरूवंनतपुरम के मंदिर में आयेाजित अट्टकुल पोंगाला दुनिया में किसी त्यौहार के लिए महिलाओ की सबसे बड़ी मंडली है। महिलाए चावल, गुड़, नारियल और केले को एक साथ पकाया जाता है फिर बने प्रसाद को देवी को अर्पित किया जाता है। यह अनुष्ठान केवल महिलाएं ही करती है। यह देवी शक्ति की अराधना का उत्सव है। केरल में होने वाले आयेाजन को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी शामिल किया गया है। बचेली में आयेाजित हुए इस पर्व में नगर के अलावा किरंदुल, दंतेवाड़ा की महिलाए भी शामिल हुए।