दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 20 फरवरी। दंतेवाड़ा में सडक़ हादसों को रोकने सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक नसर उल्लाह सिद्दीकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर सघन जांच अभियान ज़ारी हैं।
इसी क्रम में विगत् 11 मार्च को यातायात पुलिस द्वारा बांगाबाड़ी तिराहा पातररास में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक्सट्रीम स्पोर्ट्स मोटर साइकिल क्रमांक ष्टत्र18रु5708 के चालक को बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पाये जाने पर रोका गया, चालक के शराब के नशे में होने की आशंका पर उसका ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण किया गया। परीक्षण में आरोपी संजय कश्यप कतियाररास दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का शराब के नशे में होना प्रमाणित पाया गया। आरोपी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 129/194, 146/196 एवं 179(1) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण की सुनवाई विगत गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, दंतेवाड़ा द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुए 15 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करें एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। इस प्रकार की लापरवाही न केवल स्वयं के जीवन के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। सडक़ सुरक्षा में सहयोग कर एक सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहभागी बनें।


