कांकेर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण
05-Mar-2025 9:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 मार्च। नगरपालिका परिषद कांकेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का गुरुवार दोपहर को शपथ ग्रहण होगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कांकेर में पहले बार सार्वजनिक स्थल पर होगा। कांकेर में पहली बार भाजपा से अध्यक्ष चुना गया है। अरुण कौशिक कांकेर नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद भोजराज नाग और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक द्वय लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, आसाराम नेताम, पुरंदर मिश्रा, नीलकंठ टेकाम, एवं धमतरी के महापौर रामू जगदीश रोहरा होंगे।
समारोह का आयोजन नया बस स्टैंड स्थित शेड प्रांगण में होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे