बीजापुर

तीन जनपदों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का कब्जा
04-Mar-2025 10:37 PM
तीन जनपदों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 4 मार्च। हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगरीय निकाय के बाद पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा रहा रहा। जिले के चार जनपद पंचायतों में तीन पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, वहीं एक पर कांग्रेस काबिज हुई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद मंगलवार को जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए।  जिनमें उसूर जनपद में पूर्णिमा तेलम, भोपालपटनम में सरिता कूड़ेम व भैरमगढ़ में दसरी कोरसा भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने है। इसके अलावा इन जनपदों में उपाध्यक्ष सहित भाजपा का कब्जा हो गया है।

वहीं बीजापुर जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित सोनू पोटम अध्यक्ष व दिनेश पुजारी उपाध्यक्ष बने है। यहां कांग्रेस काबिज हुई हंै।

बताया गया है कि उसूर जनपद उपाध्यक्ष के लिए  तिरुपति पुनेम निर्वाचित हुए हैं। जबकि भोपालपटनम जनपद उपाध्यक्ष के लिए नीलम गणपत और  अध्यक्ष सरिता कुडेम निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि उसूर में भाजपा की पूर्णिमा तेलम को 6 वोट मिले और कांग्रेस की अनीता तेलम को 4 वोट मिले थे।

 प्रभारी ने दोनों बार करवाया निर्विरोध

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रभारी बनकर आए संजय लुक्कड़ पिछली बार के नगर पंचायत चुनाव में उमेश गुज्जा को निर्विरोध करवा चुके हैं। इस बार जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध करवा दिया। चुनाव के पहले अध्यक्ष के लिए सरिता कुडेम का नाम तय था। लेकिन गणेश पोट्टम के समर्थक अध्यक्ष बनाने की गोटी खेल रहे थे। प्रभारी संजय लुक्कड़ ने मौके को भांपते हुए बाजी पलट दी और सरिता कुडेम को निर्विरोध करवा दिया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news