दुर्ग

संत गजानन महाराज प्रगट महोत्सव आज से
18-Feb-2025 3:23 PM
संत गजानन महाराज प्रगट महोत्सव आज से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 फरवरी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत गजानन महाराज (शेगांव) का 147वां प्रगट दिन महोत्सव एवं गजानन नगर दुर्ग का 45वीं वार्षिक महोत्सव 18 से 21 फरवरी तक गजानन मंदिर दुर्ग में मनाया जा रहा है।

प्रात: 6 बजे श्री का अभिषेक एवं प्रात: 7 बजे श्री विजय पंथ का पठन प्रतिदिन किया जाएगा। 18 फरवरी को 9.30 बजे अथर्वशीर्ष एवं 10 तारीख को रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। 18 फरवरी को 4 बजे से 6 बजे तक गुजराती महिला मंडल द्वारा भजन एवं 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे से गजानन भजनी मंडल दुर्ग द्वारा भजन का कार्यक्रम रखा गया है। 18 एवं 19 फरवरी को रात्रि 8 बजे से धामणगांव रेल्वे (महाराट्र) के कीर्तनकार अनुपमा संजय देशकर द्वारा कीर्तन का कार्यकम है। 20 फरवरी को प्रगट दिन के दिन श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा प्रात: 8 बजे प्रारंभ होगी तथा महाराज की पालखी उसी दिन प्रात: 10 बजे निकलेगी। पालखी पश्चात 1 बजे महाआरती एवं भोग का आयोजन है। प्रतिदिन रात 7 बजे महाराज श्री की आरती होती है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीराम कुलकर्णी ने दी है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news