दुर्ग

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर बवाल
26-Feb-2026 8:52 PM
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर बवाल

सर्व यादव समाज ने प्रतिबंध की मांग को लेकर दुर्ग कलेक्टर
को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 फरवरी।
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने फिल्म निर्माता अंकित भड़ाना एवं संदीप तोमर द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर कड़ा विरोध जताया है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित इस फिल्म में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जो यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के खिलाफ है।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म को रिलीज से पहले प्रतिबंधित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम और कथानक यादव समाज की भावनाओं को आहत करता है, जिससे पूरे देश में यादव समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने आशंका जताई कि फिल्म के प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड नई दिल्ली तथा  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मामले का संज्ञान लेते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
------------


अन्य पोस्ट