दुर्ग

होली को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाएं- एसडीओपी
26-Feb-2026 3:53 PM
होली को शांति और सौहार्द  पूर्वक मनाएं- एसडीओपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 26 फरवरी। होली पर्व को लेकर थाना परिसर उतई में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, सरपंच, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) अनूप कुमार लकड़ा ने बैठक में कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे शांतिपूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करें।

एसडीओपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या हुड़दंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, नायब तहसीलदार शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई प्रभारी डॉ. देवेश वर्मा, थाना प्रभारी महेश ध्रुव, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष ललित साहू, सांसद प्रतिनिधि मोरजध्वज वर्मा, समाजसेवी रोहित साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, ग्राम पंचायत डूमरडीह के सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, मचांदूर के सरपंच युगल किशोर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट