दुर्ग

10वीं-12वीं छग बोर्ड परीक्षाओं के लिए 135 केंद्र, 30 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
18-Feb-2025 3:20 PM
10वीं-12वीं छग बोर्ड परीक्षाओं के लिए 135 केंद्र, 30 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 फरवरी। 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 10 दिन बाद यानी 1 मार्च से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। वहीं 3 मार्च से दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार 135 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 30060 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इस बार दसवीं बोर्ड में 17131 तथा 12वीं में 12929 विद्यार्थी शामिल होंगे।

 इन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण 24 तथा 25 फरवरी को सेजस शासकीय जेआरडी स्कूल से किया जाएगा। पहले दिन 24 फरवरी को 80 केंद्रों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन 25 फरवरी को शेष 55 केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष  प्रश्न पत्र बंद पेटी में ले जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी केन्द्राध्यक्ष/ प्राचार्य तथा सहयोगी कर्मचारी प्रश्न पत्र लेने निर्धारित तिथि 24 तथा 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे उपस्थित होंगे। देर से पहुंचने पर बसों की रवानगी में विलंब होता है। प्रश्न पत्रों की पेटियों को परीक्षा केंद्रों के समीपस्थ थाने में रखा जाएगा। 24 फरवरी को 14 तथा 25 फरवरी को 11 थाने में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसके प्रभारी अधिकारी अमित घोष (मोबाइल नं 8319844998) सहायक सांख्यिकी अधिकारी होंगे। इसके अलावा संजय कुमार मानिकपुरी उच्च वर्ग शिक्षक (मोबाइल नं 9685 193671) भी प्रभारी अधिकारी होंगे।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए सत्र 2024-25 के लिए तीन नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शासकीय उमावि उरला  दुर्ग, शासकीय उमावि जेपी नगर कैंप 2 भिलाई तथा शासकीय हाई स्कूल कानाकोट पाटन शामिल है। बंद किए गए परीक्षा केंद्रों में डीएवी मॉडल स्कूल आर्य नगर दुर्ग, महर्षि दयानंद स्कूल सेक्टर 6 भिलाई तथा विवेकानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई शामिल है।

रूट क. 1 थनौद, चन्दखुरी, अंजोरा ख, रसमड़ा, सेजस नगपुरा, बोरई, अण्डा, मतवारी, तिरगा, बेलौदी, पुलगांव निकुम, रूट क 2 रिसाली, मरोदा टैंक, सेजस उतई, कन्या उतई, पुरई, उमरपोटी डुन्डेरा, सेजस सेलूद, कन्या सेलूद, देवादा, कन्या तर्रा, मर्रा. शा.हाईस्कूल कानाकोट (नवा), घुघवा, मचान्दुर, पाउवारा, पंहडोर, रूट क्र.3 जेवरा सिरसा, करंजा भिलाई, ननकट्टी, मेड़ेसरा, खम्हरिया, खपरी, बोरी, नवागांव, पुरदा, लिटिया, टेमरी, हिर्री, चीचा, घोटवानी, रुट क. 4 केसरा, सेजस पाटन, कन्या पाटन, तेलीगुंडरा, सेमरी, भनसुली, तरीघाट, ओदरागहन, सेजस रानीतराई, बेल्हारी, सेजस जामगांव आर. बटरेल, कन्या रानीतराई, रुट क. 5 कुगदा, सेजस कुम्हारी, पाहंदा, कपसदा, लिमतरा, जामगांव एम, झीट, अमलेश्वर, जमराव, सांकरा पाटन, रुट क.6 बालक धमधा, कन्या धमधा, पेन्ड्रावन, दारगांव, राजपुर, कन्हारपुरी, बरहापुर, घोठा, देवरी, गोढ़ी, सेमरिया, सेजस अहिवारा, नंदनी खुदनी, गिरहोला, माटरा कुल 80 केन्द्रों को प्रश्न पत्र वितरण किया जाएगा।

रुट क.-7 रोजस जे.आर.डी. दुर्ग, आदर्श कन्या दुर्ग, तिलक कन्या दुर्ग, महात्मा गांधी, महावीर जैन, बोरसी सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह, दाउ ररु प्रसाद दुर्ग, तकियापारा, धनोरा नया केन्द्र, रुट क. 8 तुलाराम आर्य कन्या, शास.उ.मा.वि. उरला दुर्ग (नया), खालसा पब्लिक दुर्ग, सनसाईन, एल.एन. किल्ला दुर्ग, तितुरडीह दुर्ग, सेजस दीपक नगर, रूट क. 9 इंदिरा गांधी रामनगर, कन्या वैशाली नगर, कोहका, कोसानगर, बालक सुपेला, कन्या सुपेला, प्रयास श्रवण विकलांग संस्था सुपेला, मुक्तिधाम भिलाई, हाउसिंग बोर्ड, जामुल, ढौर, कुरूद, सुरडुग़, नारधा, सरस्वती बिहार अग्रेजी मा हाउसिंग बोर्ड, अहेरी. रुट क, 10 बी.एस.पी सेक्टर.02, सरस्वती शि.मं. सेक्टर 04. शा.उमावि . सेक्टर. 09, शास. हाई स्कूल सेक्टर07 भिलाई, रुआबांधा, रुट क. 11 शास. केम्प. 1 मिलाई, छावनी, शा.उ.मा.वि. जे., पी. नगर केम्प 02 (नया), शा. जोन 2 सेक्टर. 11 खुर्सीपार, निर्मला रानी खुर्सीपार, पं ज.ला.ने. न्यू. खुर्सीपार, बी.एस.पी. कन्या उ.मा.वि. खुर्सीपार, रुट क. 12 कन्या भिलाई 03. पुरैना, चरोदा, जरवाय, सोमनी, औधी, ज्योति चरोदा, देवबलौदा, जंजगिरि , उरला बी.एम. वाय. कुल 55 स्कूलों को प्रश्न पत्र वितरण किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news