दुर्ग

अंडर-7 शतरंज में श्रेष्ठा भारद्वाज बनीं राज्य चैंपियन
04-May-2026 7:53 PM
अंडर-7 शतरंज में श्रेष्ठा भारद्वाज बनीं राज्य चैंपियन

अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/भिलाई, 4 मई।
शतरंज की दुनिया में छत्तीसगढ़ की नन्हीं प्रतिभा श्रेष्ठा भारद्वाज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंडर-7 गर्ल्स कैटेगरी में राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
श्रेष्ठा भिलाई डीपीएस  स्कूल में अध्ययन कर रही है ,उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत अप्रैल 2025 में की थी और शुरुआत के साथ ही उन्होंने उसी माह जिला स्तर की प्रतियोगिता जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। इसके बाद अप्रैल 2026 में भिलाई के मनसा कॉलेज भिलाई,  में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।

राजधानी रायपुर में 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-7 शतरंज टूर्नामेंट में श्रेष्ठा भारद्वाज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुन: विजेता बनकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही अब वे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रेष्ठा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता बरखा भारद्वाज को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वे लगातार आगे बढ़ रही हैं। श्रेष्ठा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और शिक्षाविदों ने उनकी इस सफलता को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण बताया है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट