दुर्ग

जजंगिरी में नशे व अपराध के विरुद्ध जागरूकता
04-May-2026 7:46 PM
जजंगिरी में नशे व अपराध के विरुद्ध जागरूकता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुम्हारी, 4 मई।
वार्ड क्रमांक - 23 इंदिरा चौक जंजगिरी में पुलिस विभाग दुर्ग  द्वारा आपकी जन मित्र सतर्क रहे सुरक्षित रहे  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा, कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे , वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद लोकेश कुमार साहू, वॉर्ड क्रमांक 24 के पार्षद श्रीमती ममता साहू, कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू साहू, वार्ड क्रमांक 19 पार्षद प्रतिनिधि भाई पुनेश साहू , ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू , मोजू राम साहू , रामकुमार साहू , टीकम यादव , कोमनाथ साहू, झग्गर साहू एवं समस्त मोहल्लेवासी सहित ग्रामवासियों को नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कोई भी व्यक्ति गांव में नशा शराब, गांजा या और भी किसी प्रकार का नशा ,खुले में करता है साथ ही मोहल्ले में नशा कर गाली गलौज करता है तो आप सभी 1933 टोल फ्री नंबर में तत्काल शिकायत करें।
 उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा साथ ही कोई भी व्यक्ति अनजाने में किसी भी प्रकार के साइबर ठगी  का शिकार होता है तो तत्काल 1930 टोल फ्री नंबर में शिकायत करे। उन्होंने आश्वश्त किया कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए आपके साथ है जरूरत है आपको सतर्क और जागरूक रहने की। पार्षद लोकेश ने समस्त ग्रामवासियों की तरफ से पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा का धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट