दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मई। पीडि़ता के छोटे बेटे ने गांव की जमीन के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थना को चोटें आई। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज का जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया रुक्मणी अग्रवाल गया नगर मुक्तिधाम शेषनाग मंदिर के पास रहती है और वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसके दो लडक़े व एक लडक़ी है। बड़ा लडक़ा अलग रहता है। लडक़ी की शादी हो गई है। छोटा लडक़ा भूपेंद्र अग्रवाल की भी शादी हो गई है जिसकी पत्नी विवाद करके कई सालों से मायके में अपने बच्चों के साथ रहती है। भूपेंद्र प्रार्थिया के साथ रहता है जो नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आरोपी भूपेंद्र ने रुक्मणी से 100 रुपए मांगा। इसके बाद वह बाहर से नशा करके घर आया और बोला कि गांव से बटवारा लेकर आ। इस पर पीडि़ता ने बोली कि गांव में बंटवारा हो चुका है, बंटवारा नहीं मिलेगा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए रुक्मणी के साथ मारपीट की। खिडक़ी के कांच को तोडक़र पीडि़ता के हाथ पर मार दिया। इस मारपीट में पीडि़ता को चोटे आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


