दुर्ग

भिलाई-रिसाली के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति रहेगी बाधित
18-Feb-2025 3:19 PM
भिलाई-रिसाली के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति  रहेगी बाधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 18 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्च स्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के पीछे लिकेज हो गया है। जिसके संधारण हेतु 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में शट्डाउन की आवश्यकता है। पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य 19.02.2025 को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। जिससे दिनांक 19.02.2025 को शाम की पाली में फरीद नगर एवं स्मृति नगर तथा दिनांक 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्च स्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णत: बाधित रहेगी। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।


अन्य पोस्ट