दुर्ग

गरीबों को राशन नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस ने किया खाद्य विभाग का घेराव
28-Apr-2026 3:51 PM
गरीबों को राशन नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस ने किया  खाद्य विभाग का घेराव

कांग्रेसियों ने खाद्य नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। लगातार आम जनता को राशन नहीं मिलने के करण दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला खाद्य कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने में खाद्य नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा जिसमें  जल्द राशन पहुंचाकर आम जनता की परेशानियों को दूर करने  मांग की गई।

उन्होंने कहा कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) में बीपीएल हितग्राहियों को निर्धारित राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। अप्रैल माह गुजरने को है, मगर शत प्रतिशत राशन वितरण नहीं हो पाया। माह की शक्कर अब तक दुकानों में नहीं पहुंची। इस कारण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में महिलाएं एवं बुजुर्ग राशन प्राप्त करने के लिए बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है, क्योंकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने खाद्य अधिकारी को  कहा कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी राशन दुकानों की जांच कराई जाए, बीपीएल हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन समय पर एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करे ताकि आमजन को राहत मिल सके।

  जिस पर खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने  बताया कि तीन माह के राशन एक साथ दिया जा रहा है इसलिए थोड़ा समय लग रहा है।

 उन्होंने 3 से 4 दिनों में शत प्रतिशत राशन वितरित कर देने का आश्वासन दिया।  धीरज बाकलीवाल ने आम जनता को  गैस की हो रही परेशानी को दूर करने, गैस एजेंसी की भी मॉनिटरिंग करने  मांग की  ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद देव श्री साहू मनीष बघेल दीपक साहू,  नासिर खोखर सुशील भारद्वाज, अजय शर्मा, विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश जोशी, ज्ञानदास बंजारे, पोषण साहू प्रेमलता साहू, विमल यादव, अविनाश यादव, शिवाकांत तिवारी, प्रीतम देशमुख, देव सिंनहा, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, अमोल जैन, राजकुमार वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट